फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hundreds went on buildings, bulldozers

सैकड़ों भवनों पर चला बुल्डोजर

Wed, 06 May 2015 11:36 PM IST
मीरानपुर कटरा।
मीरानपुर कटरा। Updated Wed, 06 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hundreds went on buildings, bulldozers
 कस्बे में फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण को भवन तोड़ने के लिए अभियान चलाया गया। इस अभियान से तमाम लोग बेघर हो गए। कई की रोजी-रोटी छिन गई। लोग रोए-बिलखे भी, लेकिन भवन तोड़ने वालों पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन

प्रशासन के नेतृत्व में कस्बे में बुधवार को अभियान चलाया गया। पहले दिन जेसीबी ने सैकड़ों मकानों और दुकानों को ढहा दिया। घरों को टूटते देख महिलाएं और बच्चे रोते-बिलखते रहे, लेकिन अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा। कल तक हाईवे के किनारे रहने वाली रौनक आज खत्म हो गई। मार्ग के दोनों तरफ  खंडहर ही नजर आ रहे हैं। बहरहाल इस भूमि अधिग्रहण से सैकड़ों परिवार बेघर हो गए, वहीं इतने लोग बेरोजगार भी हुए है।
विज्ञापन


अधिकृत भूमि से अधिक लिए जाने पर पथराव
रोडवेज बस अड्डे से शुरू हुआ अभियान जब कलीमी मंजिल पर पहुंचा तभी कुछ लोगों ने अधिकृत भूमि से अधिक भूमि लिए जाने पर विरोध शुरू कर दिया। इसी दौरान भीड़ में से कुछ लोगों ने जेसीबी पर पत्थर फेंक दिए। इससे उसके शीशे टूट गए। मौके की नजाकत को देखते हुए एसडीएम वंदना त्रिवेदी और सीओ संजय कुमार ने वार्ता कर वहां काम रुकवा दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन नहीं छुए धार्मिक स्थल और सर्वे में छूटे मकान
अभियान के पहले दिन अधिकारियों ने कोई भी धार्मिक स्थल नहीं छुआ और न ही सर्वे में छूटे लगभग बीस मकानों को तोड़ा गया। इस दौरान एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि जब तक उच्चाधिकारियों का निर्देश नहीं मिलेगा तब तक धार्मिक स्थलों को नहीं तोड़ा जाएगा। छूटे भवनों का सर्वे जल्द कराया जाएगा।

पूरे दिन बिजली रही बंद
नगर में अभियान अधिकारियों के निर्देश पर पूरे दिन बिजली बंद रही। इस कारण उमस भरी गर्मी में लोगों का जीना मुहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed