फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hundred percent in support of the proposed strike vote

प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में शत-प्रतिशत मतदान

Fri, 12 Feb 2016 09:12 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 12 Feb 2016 09:12 PM IST
विज्ञापन

अप्रैल माह में रेलों की प्रस्तावित चक्काजाम हड़ताल को लेकर रेलकर्मियों की रायशुमारी के लिए नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी स्टेशन के विभिन्न अनुभागीय कार्यालयों में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया। इस दौरान हड़ताल के पक्ष मेें मतदान करने को लेकर रेलकर्मियों में काफी उत्साह देखा गया। शाम पांच बजे के बाद मतों की गिनती होने पर हड़ताल के पक्ष में शत-प्रतिशत वोट पड़े देख नरमू खेमे में उत्साह की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

मतदान के लिए नरमू के शाखा अध्यक्ष ओमशिव अवस्थी और सचिव नरेंद्र त्यागी ने पदाधिकारियों की टीमें टिसुआ, बिलपुर, कटरा, तिलहर और बंथरा स्टेशनों पर भेजकर वहां भी मत पेटिकाएं रखवाईं। चुनाव प्रभारी नामित किए गए स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने अपने कक्ष में सभी बैलेट बॉक्स मंगाकर वोटों की गिनती कराई। काउंटिंग के नतीजे से जाहिर हुआ कुल 890 वोट पड़े और सभी रेलकर्मियों ने हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन

मतगणना परिणाम घोषित होते ही रेलकर्मियों में मिठाई बांटने का दौर शुरू हो गया। यूनियन के पदाधिकारियों ने हड़ताल के मुद्दे पर कर्मचारियों की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि अब 36 सूत्री मांगपत्र को टालना सरकार को भारी पड़ जाएगा क्योंकि कर्मचारी अपने हितों की रक्षा के लिए आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं हैं। शाखा अध्यक्ष अवस्थी ने हड़ताल होने तक यही एकजुटता बनाए रखने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed