{"_id":"6349b17c9787564cc659851f","slug":"hundred-medical-students-will-adopt-the-families-of-jignera-village-shahjahanpur-news-bly5008410189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल के सौ छात्र जिगनेरा गांव के परिवारों को लेंगे गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल के सौ छात्र जिगनेरा गांव के परिवारों को लेंगे गोद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने वाले भविष्य के सौ डॉक्टर शनिवार को जिगनेरा गांव में परिवारों को गोद लेंगे। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) के निर्देश के बाद गांव में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। गोद लिए परिवार के स्वास्थ्य से लेकर खानपान तक का छात्र-छात्राएं ध्यान रखकर अपना दायित्व निभाएंगे।
प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में सौ छात्र-छात्राओं का बैच एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। गोद लेने के बाद छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। अपनी पढ़ाई करने के साथ ही उन्हें गोद लिए परिवारों की निगरानी भी करनी होगी। छात्र परिवार के बच्चों का वजन, स्वास्थ्य आदि देखेंगे। वहीं परिवार की महिलाओं व पुरुषों के ब्लड प्रेशर, शुगर, बुखार समेत अन्य दिक्कतों को जानकर उनका समाधान कराएंगे। छात्र नियमित जांच करने के बाद हालत गंभीर होने पर रेफर कराकर अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराएंगे।
जिगनेरा गांव में पांच सौ परिवार रहते हैं। हर छात्र को एक या उससे अधिक परिवार भी गोद दिए जा सकते हैं। वह उनके स्वास्थ्य की निगरानी करने के साथ टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगे। स्वस्थ रहने को खानपान के बारे में भी बताएंगे। - राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज