{"_id":"61d88c60e8f08f76072c0635","slug":"humidity-increased-due-to-rain-mercury-dropped-by-four-degrees-shahjahanpur-news-bly4718547192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बढ़ी आर्द्रता ने बढ़ाई ठिठुरन, चार डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बढ़ी आर्द्रता ने बढ़ाई ठिठुरन, चार डिग्री लुढ़का पारा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में शुक्रवार को दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे शाम को कुछ इस तरह का नजारा रहा । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। एक दिन पहले हुई बारिश और पछुआ हवा से बढ़ी सर्दी शुक्रवार को भी बरकरार रही। पांच मिमी बारिश से वातावरण में आर्द्रता बढ़कर 97 फीसदी हो जाने से ठंडी हवा चली तो रात से थर्मामीटर का पारा नीचे आने लगा और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस घटकर 10 डिग्री सेल्सियस हो गया। शुक्रवार को भी दिन भर बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान भी 1.8 डिग्री घटकर 18.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।
बृहस्पतिवार की रात में कोहरा और नम हवा के मिले-जुले असर से ठिठुरन बढ़ने लगी। शुक्रवार को सुबह भी बादल छाए रहे। बाद में कुछ देर को धूप निकली, लेकिन 11 बजे के बाद घने बादल छाने से शाम जैसा नजारा बन गया। दोपहर 12 बजे के बाद बारिश के आसार बने, लेकिन एक घंटे बाद ही बादलों की परत हल्की पड़ गई और बूंदाबांदी की संभावना भी टल गई। धूप नहीं निकलने से सर्दी का असर दिन में भी महसूस किया। सूर्यास्त के बाद कोहरे की धुंध छाने के साथ ही ठंड बढ़ गई।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार रात से सुबह तक हवा की गति धीमी रहने के बावजूद आर्द्रता की अधिकता से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। उनका कहना है कि शुक्रवार को सुबह से शाम तक बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से 11 अंक अधिक बना रहा, इसे देखते शनिवार को सुबह कुछ देर के लिए बादल छाएंगे, लेकिन बाद में तेज पुरवाई चलने पर धूप निकलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ विकसित होने से चार दिन बाद मौसम फिर करवट बदलेगा और बूंदाबांदी के हालात बनेंगे।