फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Humid conditions persisted despite morning drizzle; chances of rain again.

Shahjahanpur News: सुबह बूंदाबांदी के बाद भी रही उमस, फिर से बारिश के आसार

Sun, 23 Aug 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Humid conditions persisted despite morning drizzle; chances of rain again.
शाहजहांपुर। सुबह बूंदाबांदी हुई और दिन में बादल छाए रहे, लेकिन उमस और गर्मी से राहत नहीं मिली। हालांकि तापमान में गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ है। फिर बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह तीन मिमी बारिश हुई। अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 11 मिलीबार बढ़ा हुआ है। पूर्वी और दक्षिणी हवा चल रही है। उमस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed