{"_id":"5e693a268ebc3eeb23774516","slug":"hulasngra-crossing-issue-raise-in-parliament-shahjahanpur-news-bly399150638","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का मुद्दा संसद में उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का मुद्दा संसद में उठाया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सांसद अरुण सागर ने लोकसभा में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगने का मुद्दा उठाते हुए ओवरब्रिज शीघ्र बनवाने की मांग की है।
सांसद अरुण सागर ने कहा कि नेशनल हाईवे पर बरेली-सीतापुर के मध्य हुलासनगरा रेलवे क्रॉॅसिंग पर हर वक्त जाम लगा रहता है। इसके चलते एंबुलेंस के फंसने से कई मरीजों की जान तक जा चुकी है। कई बड़ी दुर्घटनाएं भी सामने आई हैं। लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। जाम के चलते विद्यार्थी और शिक्षक विद्यालय समय से नहीं पहुंच पाते। कई बार तो जाम के चलते विद्यार्थियों की परीक्षा भी छूट चुकी है। यहां ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पिछले कई सालों से लंबित है। यदि निर्माण कार्य हो जाए तो लोगों को समस्याओं से निजात मिल जाएगा। उन्होंने ओवरब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द कराने मांग की है।
हुलासनगरा रेलवे क्रॉासिंग पर जाम की समस्या की शिकायत कई बार मिली है। नियम 377 के तहत मामले को लोकसभा में रखकर ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र शुरू कराने की मांग की गई है। - अरुण कुमार सागर, सांसद, शाहजहांपुर।