{"_id":"5f061a008ebc3e63b259feb8","slug":"hulasangra-gate-closes-and-vehicles-crawl-throughout-the-day-shahjahanpur-news-bly412074442","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा फाटक बंद होने से दिनभर रेंग-रेंगकर चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा फाटक बंद होने से दिनभर रेंग-रेंगकर चले वाहन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित हुलास नगरा रेलवे क्रासिंग के हाइटगेज की मरम्मत वृहस्पतिवार की गई। इससे सुबह दस से शाम छह बजे तक रेलवे क्रासिंग पर वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। इधर से गुजरने वाले वाहनों को डायवर्जन करके निकाला गया, जिससे दिन भर वाहन रेंगकर चलते रहे।
नेशनल हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग को हाइटगेज 30 जून को एक कंटेनर की टक्कर लगने से टूट गया था। हाइटगेज की मरम्मत किए जाने का काम वृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे शुरू किया गया। इसके चलते रेलवे क्रासिंग से वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से रोक दिया गया। पुलिस ने मीरानपुर कटरा के मुख्य चौराहे पर बैरियर लगाकर शाहजहांपुर से बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को खैरपुर चौराहे से जैतीपुर होकर निकलवाया। बरेली की ओर से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन गांव कसरक होकर निकाले गए। डायवर्जन होने से मीरानपुर कटरा चौराहे पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। इस बीच हुलास नगरा रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे वाहनों को हाइटगेज ठीक होने तक खड़े रहना पड़ा। शाम को छह बजे मरम्मत का कार्य पूर्ण हो जाने पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया।
जैतीपुर में ट्रक फंसने से लगा लंबा जाम
जैतीपुर। नेशनल हाईवे से डायवर्जन करके वाहनों को जैतीपुर होकर निकाले गए। इसी दौरान शाम करीब पांच बजे जैतीपुर इलाके में गोहवर सूरजूपुर मोड़ पर एक चालक ने सामने से आए वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक का पहिया सड़क से नीचे उतार दिया। बारिश से जमीन गीली होने से ट्रक का पहिया धंस गया, जिससे कुछ ही देर में करीब एक किमी जाम लग गया। उधर, खेड़ा बझेड़ा चौराहा पर वाहनों के आमने सामने आने से जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।