{"_id":"60d0e0fa8ebc3ebb9325c83b","slug":"hulas-nagra-shahjahanpur-news-bly4505925166","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 जून को 12 घंटे बंद रहेगी हुलासनगरा क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 जून को 12 घंटे बंद रहेगी हुलासनगरा क्रॉसिंग
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर 26 जून को रेलपथ पर मेंटीनेंस का कार्य किया जाएगा। इसकी वजह से सुबह आठ से रात आठ बजे तक रेलवे क्रॉसिंग बंद रहेगी। नेशनल हाईवे के वाहनों को दूसरे मार्गों से पास कराया जाएगा।
उत्तर रेलवे रेलपथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने उच्चधिकारियों को भेजे पत्र में बताया है कि गेट संख्या 343 (हुलासनगरा) रेलवे क्रासिंग पर डाउन लाइन रेल पटरी पर मेंटीनेंस का कार्य किया जाना है। इसके लिए 26 जून को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रेलवे क्रॉसिंग बंद रखी जाएगी।इसके चलते रेलवे क्रासिंग से वाहनों का आवागमन संभव नहीं हो सकेगा। बरेली-लखनऊ राजमार्ग पर वाहनों को दूसरे रास्तों से गुजारना पड़ेगा। पहले से ही जाम से जूझ रहे लोगों के लिए 26 जून का दिन दिक्कत भरा रहेगा। संवाद