{"_id":"6aaa8adbb396ff8d2f03ff71","slug":"huge-crowds-gathered-at-the-shahjahanpur-gurudwara-on-the-death-anniversary-of-sant-sukhdev-singh-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: संत सुखदेव सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा सैलाब, रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन से संगत को किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: संत सुखदेव सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा सैलाब, रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन से संगत को किया निहाल
Wed, 16 Sep 2026 05:56 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:56 PM IST
सार
शाहजहांपुर के श्री गुरुनानक आश्रम गुरुद्वारा कुटिया साहिब में संत बाबा सुखदेव सिंह की 43वीं पुण्यतिथि पर महासमागम आयोजित हुआ। तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन संगत ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया। "जो बोले सो निहाल" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन
गुरुद्वारा कुटिया साहिब में महासमागम का आयोजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शाहजहांपुर के तेल टंकी स्थित श्री गुरुनानक आश्रम गुरुद्वारा कुटिया साहिब में संत बाबा सुखदेव सिंह की 43 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित महासमागम श्रद्धा के साथ मनाया गया। संगत ने गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने कतारबद्ध होकर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। इस बीच जो बोले सो निहाल सत-सतश्री अकाल के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। रागी जत्थों ने शबर कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
तीन दिवसीय आयोजन के तीसरे दिन पुण्यतिथि पर महिला संगत की ओर से आयोजित सुखमनी साहिब के पाठों का समापन हुआ। सभागार में गुरुग्रंथ साहिब की पालकी को फूलों से सजाया गया। दूर-दराज से आई संगत ने कतारबद्ध होकर मत्था टेककर अपनी श्रद्धा प्रकट की। कुटिया साहिब में संत सुखदेव सिंह जी के लिए हाल में स्वरूप (चित्र) के समक्ष संगत ने शीश नवाया।
विज्ञापन
1924 में जन्मे थे संत बाबा सुखदेव सिंह
ज्ञानी गुरदीप सिंह ने संत बाबा सुखदेव सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संत का जन्म 18 जनवरी 1924 में लायलपुर वर्तमान में पाकिस्तान में हुआ था। संत ने शाहजहांपुर आकर सर्वप्रथम अमरनाथजी की बगिया में एक छोटी सी कुटिया बनाकर प्रवचन से संगत को निहाल किया। कुटिया साहिब की स्थापना के उपरांत उन्होंने लंगर को 24 घंटे कर दिया था।
विज्ञापन
कथावाचक रागी विंदर सिंह एवं डाडी जत्था के मनवीर सिंह ने गुरुओं का जनकल्याण का संदेश सुनाया। लुधियाना से आए रेडियो प्रिंसिपल सुखवंत सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक राजेन्द्र सिंह, अध्यक्ष नवनीत कौर, हरभजन सिंह पृथी, अरविंदर सिंह, जसवीर सिंह, पूरन सिंह, परमवीर सिंह, हरनाम सिंह, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।