{"_id":"63fa58568c593202f50a9344","slug":"how-to-have-a-pleasant-journey-private-bus-operators-are-stuck-in-the-way-of-e-buses-shahjahanpur-news-c-4-1-75458-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कैसे हो सुहाना सफर... ई-बसों के रास्ते में निजी बस ऑपरेटर अटका रहे रोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कैसे हो सुहाना सफर... ई-बसों के रास्ते में निजी बस ऑपरेटर अटका रहे रोड़ा
Sun, 26 Feb 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 26 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महानगर में संचालन के लिए आईं 25 ई-बसों को ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न रूटों पर चलाया जा रहा है। चूंकि बसें वातानुकूलित हैं और किराया भी मुनासिब है, सो यात्री उनमें सफर को तरजीह दे रहे हैं। इससे उन्हें भरपूर सवारियां मिलने लगीं है। इसका असर निजी बसों पर पड़ने लगा है। लिहाजा निजी बस ऑपरेटर ई-बसों के विरोध में आ डटे हैं। पहले दिन ही शाहबाद जाने वाली ई-बसों को निजी बस ऑपरेटरों के विरोध का सामना करना पड़ा। तिलहर में ई-बसें बाईपास से होकर निकल गईं। यात्री बस अड्डे पर इंतजार ही करते रह गए। शुरुआती दिनों में निगोही रूट पर भी विरोध हुआ था।
शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के प्रबंधक संचालन संदीप लाहा ने बताया कि शाहबाद में ई-बस संख्या यूपी 17 बीटी 1643 के संचालन में दिक्कत आ रही है। कुछ निजी बस ऑपरेटर ई-बस को बस अड्डे पर नहीं रुकने दे रहे हैं। चालक, परिचालक और यात्रियों से भी अभद्रता की जा रही है। उन्होंने हरदाई की कोतवाली शाहबाद के निरीक्षक को पत्र लिखकर ई-बसों के संचालन में सहयोग मांगा है।
इधर, उन्होंने तिलहर में नगर के अंदर ई-बसों को भेजने में असमर्थता जताई है। उनका कहना है कि पूर्व में ई-बसों को रोडवेज बस अड्डे तक भेजा गया था, तब जाम झेलना पड़ा था। इसके साथ ही दूरी भी बढ़ जाती है, इसलिए क्षेत्रवासियों को हाईवे से ही ई-बसों को पकड़ना पड़ेगा। निगोही-बीसलपुर रूट पर ई-बसों के संचालन में अब किसी तरह की दिक्कत न होने की बात कही है। हालांकि शुरुआत में इस रूट पर भी निजी बस ऑपरेटरों ने ई-बसों के संचालन का विरोध किया था।
विज्ञापन
तिलहर रोडवेज बस अड्डे पर दूसरे दिन भी नहीं पहुंची इलेक्ट्रिक बस
तिलहर। नगर निगम की इलेक्ट्रिक बस सेवा शनिवार को दूसरे दिन भी तिलहर भस अड्डे पर नहीं पहुंची। यात्री इलेक्ट्रिक बस आने का इंतजार करते रहे लेकिन शाम तक कोई भी बस नहीं आई। वहीं परिवहन निगम की 42 बसें बस अड्डे पर पहुंचीं। तिलहर के लोगों को ई-बस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को निगम के अधिकारियों ने ई-बस सेवा शुरू करने का दावा किया। इसके लिए तिलहर-कटरा रूट पर ई-बस भेजना प्रस्तावित है। शुक्रवार और शनिवार को लोग रोडवेज परिसर में ही ई-बस का इंतजार करते रहे।
नगर निगम सिटी बस सर्विस के स्टेशन इंचार्ज सीपी पांडे ने बताया कि शाहजहांपुर, ककरा कलां से बरेली मोड़, तिलहर, कटरा, मदनापुर, जलालाबाद और कांट होते हुए वापस शाहजहांपुर आने-जाने के लिए छह इलेक्ट्रिक बसें प्रस्तावित की गईं हैं। चालक-परिचालक से तिलहर रोडवेज पर बस ले जाने के लिए बात की जाएगी।
-- -- -- -- -- --
2447 यात्रियों ने किया सफर 105081 रुपये हुई कमाई
शुक्रवार को ई-बसों में 2447 यात्रियों ने सफर किया। इससे 1,05,081 रुपये की कमाई हुई है। रोडवेज बस अड्डा शाहजहांपुर से पुवायां के लिए छह, ककरा से जलालाबाद को छह, ककरा से बीसलपुर चार, ककरा से खुटार तीन, ककरा से शाहबाद तीन, ककरा से बंडा दो और ककरा से महिला पॉलीटेक्निक एक ई-बस का संचालन हुआ।
-- -- -- -- -- -
किस रूट पर कब मिलेगी ई-बस
1. शाहजहांपुर बस स्टेशन से निगोही, बीसलपुर की ई-बस हर 30 मिनट के अंतराल पर मिलेगी।
2. शाहजहांपुर बस स्टेशन से पुवायां, बंडा तथा खुटार के लिए प्रत्येक 20 मिनट के अंतराल
3. बरेली मोड़ से कांट, कांट से महिला पॉलीटेक्टिनक को डेढ घंटे के अंतराल
4. बरेली मोड़ - जलालाबाद - कटरा - बरेली मोड़ - बस स्टेेशन रूट पर 45 मिनट के अंतराल
5. बरेली मोड़ - कटरा - बरेली मोड़ - बस स्टेशन रूट 45 मिनट के अंतराल
6. एक बस बरेली मोड़ - शाहबाद - बस अड्डा शाहजहांपुर रूट पर हर 30 मिनट के अंतराल
दूसरी बस बरेली मोड़ - उचौलिया - बस अड्डा शाहजहांपुर रूट पर प्रत्येक 30 मिनट के अंतराल पर
नोट : ई-बसों का संचालन सुबह 7:00 बजे से निकलना शुरू होगा।