{"_id":"68e2a57e0f0eeabcde0cea79","slug":"housing-development-colony-will-be-beautified-with-rs-125-crore-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-154352-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 1.25 करोड़ रुपये से होगा आवास विकास कॉलोनी का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 1.25 करोड़ रुपये से होगा आवास विकास कॉलोनी का सुंदरीकरण
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित आवास विकास काॅलोनी का 1.25 करोड़ रुपये से कायाकल्प कराया जाएगा। इस आशय के प्रस्ताव को प्रशासनिक संस्तुति मिल चुकी है। तकनीकी संस्तुति मिलते ही दीपावली के बाद काम शुरू होने की संभावना जताई गई है। अवमुक्त धनराशि से सड़कें, गेट, बाउंड्री वॉल और पार्कों के सुंदरीकरण की योजना है।
आवास एवं विकास परिषद के सहायक अभियंता हेमंत राज ने बताया कि योजना संख्या तीन आवास एवं विकास कॉलोनी, बरेली मोड़ के कायाकल्प के लिए विभिन्न कार्य कराने के लिए छह माह पूर्व प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर अब प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
तकनीकी स्वीकृति दीपावली के बाद मिलने की संभावना है। स्वीकृति प्राप्त होते ही टेंडर का प्रकाशन कराकर कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। एई हेमंत राज ने बताया कि काॅलोनी में 1.25 करोड़ रुपये के कार्य कराए जाएंगे। इसमें सड़कों, पार्कों और काॅलोनी की बाउंड्रीवॉल, सुरक्षा के दृष्टिगत हाईवे के निर्माण के अलावा दोनों मुख्य द्वारों पर लोहे के गेट भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
पार्षद सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया कि काॅलोनी की सड़कों, पार्कों तथा बाउंड्रीवॉल के क्षतिग्रस्त होने के संबंध में डीएम को पत्र देकर अवगत कराया था। उन्होंने पत्र का संज्ञान लेते हुए तत्काल स्वीकृति करा दी। जल्द ही काॅलोनी में काम शुरू होगा।