फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Household items burnt due to fire in kitchen gas cylinder, accident averted

Shahjahanpur News: रसोई गैस सिलिंडर में आग से जला घरेलू सामान, हादसा टला

Sun, 15 Feb 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Household items burnt due to fire in kitchen gas cylinder, accident averted
जलालाबाद। मोहल्ला गांधीनगर में शनिवार को दोपहर करन गुप्ता के घर खाना बनने के दौरान रसोई गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने कुछ देर बाद आग पर काबू कर बड़ा हादसा टाल दिया, लेकिन आग से घरेलू सामान और कपड़े जल गए।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे करन गुप्ता की पत्नी कविता मकान के ऊपरी हिस्से में बने कमरे के आगे बरामदे में खाना बना रहीं थीं। इसी दौरान सिलिंडर के रेगुलेटर से लीक हो रही गैस ने आग पकड़ ली। कविता ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में आग विकराल हो गई और लपटें लिंटर को छूने लगी।
विज्ञापन

इस पर कविता समेत घर के अन्य लोग शोर करते हुए बाहर भागे। पास में एक मकान निर्माण के लिए मंगाई गई रेता मजदूरों और घरवालों ने सिलिंडर पर डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से कविता के सिर के बाल झुलसने के अलावा एक मिक्सी, सोलर प्लांट का पैनल सहित वहां रखे दो जोड़ी रजाई-गद्दे जल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed