{"_id":"6700612a4d1e157ad707ab94","slug":"house-tax-will-be-imposed-in-meeranpur-katra-nagar-panchayatproposal-passed-in-the-board-meeting-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-128564-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मीरानपुर कटरा नगर पंचायत में लगेगा गृहकर...बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मीरानपुर कटरा नगर पंचायत में लगेगा गृहकर...बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित
Sat, 05 Oct 2024 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में गृहकर लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। श्रेणीवार मकानों पर अलग-अलग कर लगाया जाएगा। बैठक में कई अन्य प्रस्ताव भी पास किए गए।
नगर पंचायत अध्यक्ष मुख्तियार अहमद मसऊदी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार शाम को नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें ईओ कल्पना शर्मा ने नगरीय भवनों पर गृहकर लगाए जाने के प्रस्ताव को रखा। ईओ ने बताया कि नौ मीटर से कम चौड़े मार्ग पर पक्के भवन पर 0.40 रुपये, आधे पक्के भवन पर 0.30 रुपये, कच्चे भवन पर 0.20 रुपये, भूखंड पर 0.10 रुपये वर्ग फुट गृहकर मासिक लागू किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी के गृहकर लगाए जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने मीरानपुर कटरा-खुदागंज मार्ग किनारे स्थित आबादी बेगम उर्फ बीबी के ऐतिहासिक मकबरे के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव रखा। इसे भी बोर्ड ने स्वीकृत कर दिया।
इसके बाद पांच करोड़ की लागत से दो दर्जन सीसी एवं इंटरलॉकिंग सड़कों को बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिली। वहीं, नगर में बरातघर और नगर पंचायत के बरात घरों में रसोईघर बनाने व रैन बसेरे के निर्माण कार्य, मीटिंग हॉल, अधिशासी अधिकारी के लिए आवास एवं पुस्तकालय बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सभासद मो. फैय्याज कुरैशी, पूजा, बानो बेगम, संजीव कुमार सैनी, राबिया, शशि देवी, अनुपम सिंह, अजीम खां, अनुज त्रिपाठी, सीबो, मो. अशरफ आलम, आशांक गुप्ता आदि मौजूद रहे।