फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hospital full of assistant engineers...additional beds provided for treatment

Shahjahanpur News: मरीजाें से भरा अस्पताल...उपचार के लिए डलवाए गए अतिरिक्त बेड

Mon, 19 Aug 2024 03:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 19 Aug 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Hospital full of assistant engineers...additional beds provided for treatment
राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
शाहजहांपुर। कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। ओपीडी बंद होने से भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने से अतिरिक्त बेड डलवाए गए हैं। मरीजों की दुश्वारी को देखते हुए जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार से ओपीडी खोलने की सहमति दे दी है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को जूनियर डॉक्टरों ने सुरक्षा और न्याय की मांग को लेकर ओपीडी की सेवा को ठप कर दिया था। उनके कार्य नहीं करने से ओपीडी में रोज आने वाले 1500 से अधिक मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा। उनका साथ आईएमए ने देते हुए 24 घंटे ओपीडी बंद रखते हुए दिया। सरकारी व निजी अस्पताल में रोगियों को उपचार नहीं मिलने से भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई। 330 बेड के अस्पताल में रविवार की शाम को 345 मरीज भर्ती थे। मरीजों के बढ़ने पर अतिरिक्त बेड डाले गए हैं। वर्तमान समय में बुखार, मलेरिया, टाइफाइड के अधिक मरीज आ रहे हैं। सीएमएस डॉ.नेपाल सिंह ने बताया कि ओपीडी बंद होने के चलते पहले से मरीजों की संख्या में इजाफा होने पर अतिरिक्त बेड डलवाए गए हैं।
विज्ञापन

---------------
आज से खुलेगी ओपीडी, सांकेतिक विरोध होगा
-मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए जूनियर डॉक्टर ओपीडी में काम करने के लिए तैयार हो गए हैं। डाॅ.अविनाश ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में कार्य किया जाएगा। सांकेतिक विरोध भी जारी रहेगा। मरीजों की समस्याओं को देखते हुए सभी अपने कर्तव्यों को निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
दिखावा बना आरोग्य मेला..., कुर्रियां में पीएचसी नहीं खुली

कुर्रिया कलां। मुख्यमंत्री आरोग्य जन मेला दिखावा साबित हो रहा है। रविवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे पीएचसी का ताला तक नहीं खोला गया। आसपास के गांव बाढ़ग्रस्त होने के चलते संचारी रोग फैलने के बाद भी पीएचसी पर मेला लगाने की जरूरत नहीं समझी गई।
वहीं पीएचसी ददरौल में मेला लगाया है। यहां डॉ.गौरव गुप्ता ने दोपहर तक 16 मरीज देखे थे। मरीजों को दवाई भी दी गई थी।
----------------
-ओपीडी खुलवाने के लिए डॉक्टरों से वार्ता की गई। आशा है कि सोमवार को पूर्व की तरह मरीजों को सेवाएं दी जाएगी। जांच के साथ एक्स-रे भी होंगे।
डॉ.नेपाल सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed