{"_id":"69fc8830a333522e9a05ab8a","slug":"hopes-rise-for-the-construction-of-three-overhead-tanks-awaiting-budget-approval-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-172621-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीन ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य की उम्मीद जगी...बजट स्वीकृति का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीन ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य की उम्मीद जगी...बजट स्वीकृति का इंतजार
विज्ञापन
कांट। नगर पंचायत क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत तीन ओवरहेड टैंक की परियोजना का रास्ता साफ होने का उम्मीद जगी है। गत दिनों नगर पंचायत अध्यक्ष मुनारा बेगम के प्रतिनिधि रईस मियां ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात कर मांग रखी थी। जिस पर सकरात्मक जवाब मिला था।
नगर पंचायत क्षेत्र में करीब 80 हजार की आबादी है। क्षेत्र में पानी की आपूर्ति को लेकर लोग हैंडपंपों पर निर्भर हैं। नगर पंचायत ने करीब दो साल पहले कमलनैनपुर, मदनापुर मार्ग और बाबरपुर मार्ग पर ढाई-ढाई लाख लीटर के तीन ओवरहेड टैंक बनाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था।
टैंक के साथ ही पाइप लाइन बिछाने और लोगों को कनेक्शन देने की योजना भी थी। दो साल के बाद भी प्रस्ताव पर कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है। गत दिनों एक कार्यक्रम में आए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से रईस मियां ने मुलाकात कर प्रस्ताव पर चर्चा की थी। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष मुनारा बेगम ने बताया कि 42 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट से बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। इस संबंध में वित्त मंत्री की ओर से भी पत्र आया है। संभावना है कि जल्द ही प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। नगर पंचायत की ईओ नूरजहां ने बताया कि धनराशि स्वीकृत होने के बाद कार्य कराया जाएगा।