फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   hope of farmers

मुख्यमंत्री से आस, किसानों का भला करेगी सरकार

Tue, 09 Nov 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
hope of farmers
अनिल कुमार बर्मा । - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जिले में रहेंगे। ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि सीएम उनकी समस्याओं का ध्यान रखेंगे। जिले में किसान अपना धान एमएसपी रेट पर बेचने के लिए भटक रहा है। वहीं हजारों गन्ना किसानों को भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। किसानों का कहना है कि मुख्यमंत्री अगर ध्यान दें तो इन समस्याओं से राहत मिल सकती है। किसान इतनी मेहनत कर अनाज पैदा करता है, लेकिन उसका मूल्य पाने के लिए उसे भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

सरकार गन्ने का भुगतान कराने का दावा कर रही है, लेकिन बजाज चीनी मिल पर अभी भारी बकाया है। मेरा 1.25 लाख रुपया बाकी है। गन्ने का भुगतान नहीं मिलने के कारण किसानों के सामने बड़ी समस्या है, लेकिन अधिकारी सुनवाई को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

रंजीत सिंह, गांव कढ़ेरचौरा बंडा
29 अक्टूबर को धान लेकर सेंटर पर आया था। धान नहीं तौला जा रहा है। कभी बारदाना नहीं होने का बहाना, कभी मशीन नहीं चल रहे होने का बहाना किया जा रहा है। रोजाना तरह तरह के बहाने बनाकर टाल मटोल कर रहे हैं। करीब 250 क्विंटल धान लेकर मंडी में पड़ा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनमीत सिंह, गांव नवदिया बंकी बंडा
सरकारी धान खरीद केंद्रों पर माफिया हावी हैं। किसान का धान नहीं तौला जा रहा है। किसान खुले बाजार में बेचने को मजबूर है। बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। ऊपर से धान का लागत मूल्य न मिल पाना किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहा है।
सुखदेव वर्मा, पूर्व प्रधान गांव मोहनपुर।
भारी बारिश से किसान का हाल बेहाल है। ऊपर से सरकारी धान खरीद केंद्रों पर किसान का धान न तुल पाने से किसान आहत है। धान खरीद केंद्रों पर बिचौलिए हावी हैं। अधिकारी सरकार की छवि को खराब करने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री जांच कराकर अधिकारियों को दंडित करें।
श्यामलाल प्रधान, गांव नवदिया धूसर।
चीनी मिल तिलहर का नवीन पेराई सत्र शुरू होने जा रहा है, लेकिन मिल प्रशासन ने किसानों के गन्ने का पिछला लाखों रुपये का भुगतान अभी भी बकाया है। संगठन के माध्यम से भी कई बार आवाज उठाई जा चुकी है लेकिन मिल प्रशासन के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

पुष्पराज सिंह यादव ,राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मजदूर यूनियन।
चीनी मिल प्रशासन की गलत नीतियों की वजह से गन्ना किसान परेशान है। तिलहर चीनी मिल जर्जर हालत में है। किसानों का पिछले वर्ष का लाखों रुपये बकाया है। नया सत्र शुरू होने वाला है लेकिन पिछला भुगतान नहीं मिला है। किसान असमंजस की स्थिति में हैं।
-अनिल कुमार वर्मा, प्रधान गांव रुद्रपुर।

श्यामलाल वर्मा ।

श्यामलाल वर्मा ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

पुष्पराज सिंह यादव।

पुष्पराज सिंह यादव।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

मनमीत सिंह, गांव नवदिया बंकी बंडा

मनमीत सिंह, गांव नवदिया बंकी बंडा- फोटो : POWAYAN

 

सुखदेव वर्मा ।

सुखदेव वर्मा ।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

रंजीत सिंह, गांव कढ़ेरचौरा बंडा

रंजीत सिंह, गांव कढ़ेरचौरा बंडा- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed