फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Home guard killed by train hit National Highway Hulasangra railway gate

नेशनल हाईवे हुलासनगरा रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आकर होमगार्ड की मौत

Wed, 25 Nov 2020 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Home guard killed by train hit National Highway Hulasangra railway gate
शाहजहांपुर/ मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर मीरानपुर कटरा इलाके में स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक होमगार्ड की मौत हो गई। वह मीरानपुर कटरा थाने में तैनात थे। उनकी हुलासनगर रेलवे फाटक पर पुलिस कर्मियों के साथ यातायात नियंत्रण के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। जहां वह बंद रेलवे फाटक के पास दो लाइनों के बीच अपनी बाइक खड़ी करने के बाद पैदल रेलवे लाइन पार कर रहे थे।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। पुलिस के अनुसार थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव कंधरापुर नवदिया निवासी अशोक श्रीवास्तव (54) होमगार्ड में थे। पिछले चार महीने से वह मीरानपुर कटरा थाने में तैनात थे। पिछले कई दिनों से उनकी ड्यूटी हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार सुबह अशोक ने बाइक रेलवे फाटक के पास दो रेलवे लाइनों के बीच खड़ी की। इसके बाद वह पैदल पटरी पार करके जा रहे थे। उस वक्त रेलवे फाटक बंद था। तभी अप लाइन पर कोविड स्पेशल ट्रेन गुजरी उधर से गुजरी, जिसका उन्होंने ध्यान नहीं दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अशोक पटरी पार कर चुके थे। वह दूर पहुंचते इससे पहले ट्रेन नजदीक आ गई, जिस कारण उनका एक पैर ट्रेन से टकरा गया और उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद साथ में ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे। फौरन इसकी जानकारी मीरानपुर कटरा थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान और परिवार वालों को दी गई। उन्होंने मौके पर जाकर हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed