{"_id":"588363674f1c1bc77ceff798","slug":"home-and-car-loan-processing-fee-exemption","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम और कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस में छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम और कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस में छूट
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक दिनेश कुमार ने शनिवार को यहां पहुंचकर ग्राहकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने बैंक की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी। एक होटल में हुई गोष्ठी में दिनेश कुमार ने कहा कि बैंक में ऋण उत्पाद पर एमसीएलआर 9.45 प्रतिशत से घटाकर 8.60 प्रतिशत किया जा चुका है। छोटे और मझोले व्यवसायियों को ध्यान में रखकर मुद्रा योजना और ऑल बैंक ट्रेड के अंतर्गत किसानों को कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऋण के लिए कैंप भी लगाए जा रहे हैं। होम और कार लोन पर 31 जनवरी तक प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जा रही है। मंडल प्रमुख एसबी पांडेय ने कहा कि हम ग्राहकों के साथ केवल व्यवसायिक संबंध नहीं रखते, बल्कि उनके साथ व्यक्तिगत संबंध भी स्थापित करते हैं। मुख्य प्रबंधक आहलूवालिया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. सुधीर गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, तेजेंदर सिंह, अब्दुल सबूर खान आदि ग्राहकों समेत बैंक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन