फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Holika women duly worshiped at the square-squares

चौक-चौराहों पर सजी होलिका का महिलाओं ने किया पूजन, सजाया गया शहर

Fri, 18 Mar 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Holika women duly worshiped at the square-squares
शाहजहांपुर के कटिया टोला में होली की पूजा अर्चना करती महिलाएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। होली की परपंरा के अनुसार जिले के गांवों व शहर के चौक-चौराहों पर बृहस्पतिवार मध्यरात्रि को होलिका दहन किया गया। इससे पहले महिलाओं ने होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर विधिवत पूजन किया। होलिका के जलने से पहले उसकी सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। इस अवसर पर होलिका स्थलों से जुड़े मार्गों को भी गुब्बारे और झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन

जिले में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहादुरगंज, कटिया टोला, बाडूजई, घंटाघर, चौक, केरूगंज, जलालनगर, गदियाना समेत विभिन्न मोहल्लों और चौराहों पर होलिका दहन स्थलों को भव्य रूप से सजाया गया। साथ ही होलिका दहन स्थल की ओर जाने वाले मार्गों को रंग-बिरंगी झालरों, गुब्बारों से सजाया गया। परंपरा के अनुसार सनातन धर्म को मानने वाली महिलाओं ने नए अनाज और पुष्प चढ़ाने के बाद होली की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

नव विवाहिताओं ने होली का पूजन कर बड़ों का आशीर्वाद लिया। घरों में प्रसाद वितरण किया गया। होली पर सजी-धजी सुहागिनों ने भी होलिका स्थल पर पहुंचकर विभिन्न पकवानों, पुष्पों और अन्य पूजन सामग्री से पूजा-अर्चना की। महिलाओं के पूजन में किसी तरह की दिक्कत न हो, महिला और पुलिस बल यूनिफॉर्म के अलावा सादे कपड़ों में तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ाहजहांपुर में लाट साहब के जुलूस को लेकर चौक से लेकर बहादुर्रगंज तक झालर सजाया गया । संवाद

ाहजहांपुर में लाट साहब के जुलूस को लेकर चौक से लेकर बहादुर्रगंज तक झालर सजाया गया । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed