फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   holi

हजारों हुरियारों के साथ निकले लाट साहब के जुलूस, उड़ा रंग-गुलाल

Wed, 31 Mar 2021 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
holi
होली पर नाचते गाते चलते युवकों की टोली । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हजारों हुरियारों के साथ सोमवार को छोटे और बड़े लाट साहब के जुलूस परंपरागत ढंग से पूरी शान से निकाले गए। शांतिपूर्वक जुलूस संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस दौरान रास्ते भर जमकर रंग-गुलाल उड़ा। इधर, सोमवार को होली धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर गांव तक होली की धूम रही। इस दौरान लोगों ने जमकर रंग खेला
विज्ञापन

शाहजहांपुर की चौक कोतवाली क्षेत्र में लाट साहब का जुलूस सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे फूलमती मंदिर में पूजा अर्चना से शुरू हुआ। लाट साहब को एक भैंसागाड़ी में तख्त पर हेलमेट पहनाकर बैठाया गया था। भैंसा गाड़ी पर चारों तरफ पुलिसकर्मी मोर्चा संभाले हुए थे ताकि लाट साहब को चोट न पहुंचे। इसके बाद जुलूस कोतवाली पहुंचा। जहां परंपरा के मुताबिक कोतवाल ने लाट साहब को सलामी दी। कोतवाल प्रवेश सिंह ने सालभर में क्षेत्र में हुए अपराधों की रिपोर्ट लाट साहब को दी। कोतवाल ने लाट साहब को उपहार दिए। इसके बाद जुलूस चार खंबा, केरूगंज, बेरी चौकी, अंटा चौराहा, खिरनीबाग होते हुए सदर बाजार थाने पहुंचा। यहां पर भी लाट साहब को प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने उपहार दिए। इसके बाद जुलूस बाबा विश्वनाथ मंदिर पहुंचा। यहां मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद जुलूस नगर निगम कार्यालय से शहीद उद्यान होते हुए पंखी चौराहा पहुंचा जहां से घंटाघर, कच्चा कटरा होते हुए बंगला सरोदी मोहल्ले के पास जुलूस समाप्त हुआ। रास्तेभर इतना रंग-गुलाल उड़ा कि जिस रास्ते से लाट साहब का जुलूस निकला वह रंगीन हो गई। एसपी एस आनंद ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न हुए। सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे। कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। इसके अलावा कई स्थानों से भी लाट साहब के जुलूस भी निकाले गए।
विज्ञापन

थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में सरायकाइयां से निकला जुलूस
भावलखेड़ा थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में निकलने वाला लाट साहब का जुलूस भी शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जगह-जगह लोगों ने लाट साहब के ऊपर रंग उड़ेल कर स्वागत किया। कहीं-कहीं बहक रहे हुरियारों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। जुलूस सराय काइयां चौकी से चलकर तारीन गाड़ीपुरा, पक्का पुल, दलेलगंज, गढ़ी गाड़ीपुरा पुत्तूलाल चौराहा से होते हुये पुन: सराय काइयां पर आकर समाप्त हुआ। एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी और एसपी सिटी संजय कुमार सरायकाइयां चौकी से पूरे जुलूस की मॉनिटरिंग करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में उड़ा रंग-गुलाल, शाम को गले मिलकर जाना हालचाल
शाहजहांपुर होली सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर गांव तक होली की धूम रही। लोगों ने सुबह आखत डालने के बाद एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। जगह-जगह लगे साउंड सिस्टम पर लोग होली के फिल्मी गीतों पर झूमते नजर आए। दिनभर होली खेलने के बाद शाम को निकले लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे का हालचाल जाना।
शहर में कई स्थानों पर बरसाने की तर्ज पर मटकी फोड़ होली के कार्यक्रम हुए। दोपहर बाद अपने नाते रिश्तेदारों और परिचितों के घरों पर जाकर पकवानों का आनंद लिया।
रविवार रात को होलिका दहन के साथ ही होली का रंग लोगों पर चढ़ने लगा। सोमवार सुबह शहर में 200 से ज्यादा स्थानों पर होलिका दहनस्थलों पर आखत डाली। ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत गीतों और ढोल की थापों के लिए होलिका मैय्या और भक्त प्रहलाद के जयकारों के बीच आखत डाली गई। बच्चों ने जहां रंग और पिचकारी से होली खेली, तो बड़ों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। दोपहर दो बजे तक रंग खेलने का दौर चलता रहा। रंग खेलने में महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं रहीं। रंग का दौर थमने के बाद लोगों का एक-दूसरे के घर जाकर गले मिलने के सिलसिला शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। घरों में होली के मुख्य पकवान गुझिया के साथ तरह-तरह के व्यंजन पकाए गए। इन्हीं व्यंजनों से आगंतुकों का स्वागत किया गया।
कैबिनेट मंत्री के आवास पर लगा लोगों का तांता
कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ होली खेलने के लिए सोमवार को उनके आवास पर भाजपा नेताओं और क्षेत्रवासियों का तांता लगा रहा। मंत्री ने अपने परिवार और समर्थकों के साथ जमकर होली खेली और अबीर-गुलाल लगाया।
तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा, ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने अपने परिजन व समर्थकों के साथ रंग खेलकर होली का त्योहार मनाया।
रोजा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
रोजा थाना क्षेत्र के बरवाला अर्जुनपुर गांव में नवाब साहब जा जुलूस निकाला गया। दूसरी ओर रोजा थाना, रेलवे कॉलोनी, आदर्श नगर कॉलोनी आदि में होलिका दहन हुआ। रेलवे कर्मचारियों ने भी एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेली।

पुलिसकर्मियों ने भी खेली होली
सोमवार को लाट साहब का जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के बाद पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राहत की बड़ी सांस ली थी। मंगलवार को पुलिस वालों की होली रही। सुबह से ही थाने पर पुलिसकर्मी एक-दूसरे को रंग लगाते दिखे। सदर बाजार में पुलिसकर्मियों ने आस-पास के व्यापारियों के भी रंग-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। वहीं पुलिस लाइन में भी पुलिसकर्मियों ने धूमधाम से होली मनाई। एसपी कैंप आफिस में पुलिसकर्मियों ने डीएम और एसपी व अन्य अधिकारियों को जमकर रंग-गुलाल लगाया।

शाहजहांपुर में होली पर निकाला गया लाट साहब का जुलूस । संवाद

शाहजहांपुर में होली पर निकाला गया लाट साहब का जुलूस । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed