{"_id":"67d088fe36a3356fc40fb079","slug":"holi-of-harmonyflowers-will-be-showered-on-laat-saheb-from-muslim-dominated-areas-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-139426-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सौहार्द की होली...मुस्लिम बहुल क्षेत्र से लाट साहब पर बरसेंगे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सौहार्द की होली...मुस्लिम बहुल क्षेत्र से लाट साहब पर बरसेंगे फूल
Wed, 12 Mar 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में मोहल्ला किला पर आयोजित बैठक में बोलते जुलूस आयोजक संजय वर्मा। संवाद
शाहजहांपुर। होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस में मुस्लिम बहुल क्षेत्र किला से सौहार्द के फूल बरसेंगे। यहां के मुस्लिम समाज के लोगों ने अधिकारियों के सामने लाट साहब पर फूल बरसाकर एकता की मिसाल कायम करने का वादा किया। स्पष्ट किया कि सौहार्द पर आंच नहीं आने देंगे।
जुमे के दिन होली होने के चलते पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। टकराव को रोकने के लिए पुलिस काफी मशक्कत कर रही है। जुलूस किला क्षेत्र से होकर निकलता है। यहां पर मुस्लिम बहुल इलाका होने के चलते खतरा बना रहता है। इसी के चलते गत वर्ष की तरह किला मोहल्ला के निवासी मेहंदी हसन खान के प्रयास से पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें मुस्लिम समाज के लोग भी जुटे है। अतिथि के तौर पर एसपी राजेश एस., एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय उपस्थित रहे। जुलूस कमेटी के पदाधिकारी और गणमान्य लोगों ने मंथन किया। हिंदू समुदाय के लोगों ने मोहल्ला मेहमान शाह में स्थित हजरत मेहमान शाह का नाम लेकर आस्था जताई तो मुस्लिम समाज ने भी लाट साहब पर फूल बरसाने की बात कही। मेहंदी हसन खां ने कहा कि किले से हर साल लाट साहब के जुलूस का स्वागत होता है। हमारे बीच में किसी तरह के गिले-शिकवे नहीं हैं। सभी लोग एक-दूसरे के त्योहार पर हंसी-खुशी शामिल हाेते हैं।
एसपी राजेश एस. ने कहा कि सभी धर्मों के लोग आपसी सद्भाव के साथ रहे। बैठक में एसपी सिटी संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, सीओ सिटी पंकज पंत, जुलूस के आयोजक संजय वर्मा, हरनाम कटियार आदि मौजूद रहे।