फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hitai Morcha chief Including associates arrested

हिताय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष साथियों समेत गिरफ्तार

Fri, 30 Sep 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 30 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hitai Morcha chief Including associates arrested
हिताय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष साथियों समेत गिरफ्तार - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
लीड
विज्ञापन

फोटो 07, 08, 09, 10, 11 व 12 में। 
 कार्डधारकों को खाद्यान्न समेत राशन की अन्य वस्तुएं देने में कोटेदारों की मनमानी और आपूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर तीन दिन से डीएसओ दफ्तर के सामने धरना-प्रदर्शन पर डटे सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ताओं को जीआईसी तिराहा पर रोड जाम करना भारी पड़ गया। पुलिस अफसरों ने पहले तो नरमी अपनाते हुए रोड पर बैठे कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मो. नबी और उनके कई साथियों को गिरफ्तार कर लिया। 
बीते दिन मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मांगें अनसुनी किए जाने पर डीएसओ विजय प्रभा का पुतला जलाकर अपना गुस्सा जाहिर करने के साथ राशन वितरण व्यवस्था में सुधार होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की थी। कार्यकर्ता कई महिलाओं के साथ शुक्रवार को भी डीएसओ दफ्तर पहुंचे और वहां नारेबाजी के साथ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच, वहां पहुंचीं डीएसओ का वाहन रोककर उन्हें दफ्तर के अंदर जाने से रोकने की कोशिश की। 
विज्ञापन

डीएसओ के जाने के बाद कार्यकर्ताओं का जोश और बढ़ गया। प्रदेश अध्यक्ष मो. नबी उन सभी को लेकर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रोड पर आ गए और नफीरियां बजाते हुए यातायात जाम कर दिया। लोधीपुर पुल से लेकर खिरनीबाग चौराहा और कचहरी के पीछे गुरद्वारा गुरुसिंह सभा तक तिपहिया और चौपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम लगने की सूचना पाकर सदर इंसपेक्टर अरुण कुमार सिंह और टीएसआई आलोक मिश्रा मौके पर पहुंचे तो प्रदेश अध्यक्ष और उनके साथी पुलिस अधिकारियों से हुज्जत करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंततत: पुलिस के सब्र का बांध भी टूट गया। सदर इंस्पेक्टर के निर्देश पर सिपाहियों ने प्रदेश अध्यक्ष मो. नबी समेत धरना दे रहीं कई महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जीप में बिठाकर थाना सदर बाजार कोतवाली ले गए। बता दें कि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदर्शन के दौरान अजब-गजब कारनामों से पहले भी पुलिस के निशाने पर आ चुके हैं। टाउनहाल में पानी की टंकी और कलक्ट्रेट की छत पर चढ़कर हंगामाबाजी करने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। पकड़े गए कार्यकर्ताओं से दिन ढले तक पूछताछ जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed