फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hindu organizations in protest against attack on Amarnath pilgrims

अमरनाथ यात्रियों पर हमले के विरोध में गरजे हिंदू संगठन

Wed, 12 Jul 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Wed, 12 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations in protest against attack on Amarnath pilgrims
आक्रोश - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग क्षेत्र में अमरनाथ यात्रियों पर सोमवार को हुए आतंकी हमले की सर्वत्र भर्त्सना हो रही है। विभिन्न संगठनों ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और आतंकियों के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

हिंदू संगठन बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद आदि संगठनों ने कलक्ट्रेट में आतंकी हमले के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे हिंदू संगठनों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की केंद्र सरकार से मांग की। ज्ञापन में इस्लामिक आतंकवादियों का सफाया करने, अमरनाथ यात्रा के दौरान भविष्य में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए यात्रा को सेना के हवाले करने, आतंकी हमले में मारे गए यात्रियों के परिजनों को 50-50 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। 
विज्ञापन

इस मौके पर अनुज कुमार सिंह, राजेश अवस्थी, कृष्ण कुमार सक्सेना, दयाशंकर शर्मा, अश्नील सिंह, अनंगपाल सिंह, राज कुमार चंदेल, किशन कुमार, अभिनव ओमर, अमर सिंह, धर्मेंद्र पाल सिंह, राम कुमार, शशि बिंदु कुमार, ओंकार मिश्रा, गोविंद सिंह, विनय सिंह, छत्रपाल सिंह, बृज मोहन, रमेश, शिव हरी, मुकेश चंद्र, प्रदीप कुमार, रमेश मिश्रा, राजाराम गौतम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। इधर, सेंट्रल बार एसोसिएशन की सभा में बाबा अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में हुई सभा में वकीलों ने हमले में मारे गए यात्रियों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राजेश अवस्थी, राकेश कुमार शुक्ला, एजाज हसन खां, उमेश सिंह चौहान, अनूप सक्सेना, प्रभात मिश्रा, आलोक पांडेय आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। मुस्लिम विकास परिषद की सभा में अध्यक्ष अब्दुल हसीब खां ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की घोर निंदा की। इधर, जलालाबाद में विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तहसील पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इससे पहले कार्यकर्ताओं की बैठक डाक बंगला परिसर में हुई। विहिप के जिलाध्यक्ष डा. बृजेश गुप्ता ने कहा कि यह हिंदूुओं से जुड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान हमले शर्मनाक हैं। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील में राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री मांगों एसडीएम को दिया। इस मौके पर मुनिराज सिंह, आलोक शर्मा, अर्पित गुप्ता, प्रियांशु शुक्ला, सतीश शर्मा, हेमेश गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
00 
दिवंगत अमरनाथ यात्रियों को दी श्रद्धांजलि
फोटो 42 में।
शाहजहांपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका परिषद कार्यालय स्थित शहीद प्रतिमाओं के समक्ष कैंडल जलाकर आतंकी हमले मेें मारे गए अमरनाथ यात्रियों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इससे पूर्व, टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में मौन रखकर दिवंगत यात्रियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर प्रदेश महासचिव कैफ हसन खां और जिलाध्यक्ष प्रिंस श्रीवास्तव ने इस हमले से केंद्र सरकार के यात्रियाें की सुरक्षा संबंधी दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। कैंडल मार्च में अचल यादव, विनय वर्मा, याहिया, हसीन बासित, नाजिम, अख्तर रजा, राजीव प्रजापति, नजर अहमद, प्रभात सिंह, राजीव प्रजापति, रूपक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed