{"_id":"68c7129fa59b0705350c81bd","slug":"hindu-organization-creates-ruckus-accuses-of-inciting-conversion-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-152734-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हिंदू संगठन का हंगामा, धर्मांतरण के लिए उकसाने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हिंदू संगठन का हंगामा, धर्मांतरण के लिए उकसाने का लगाया आरोप
विज्ञापन
आरसी मिशन थाना क्षेत्र में प्रार्थना सभा के दौरान पूछताछ करते हिंदू संगठन के पदाधिकारी। स्रोत
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती रेती में एक घर में अवैध रूप से अस्थायी चर्च बनाकर धर्मांतरण के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। यहां एक महिला समेत दो लोग प्रलोभन देकर इसाई धर्म अपनाने के लिए लोगों को बरगला रहे थे। हिंदूवादी संगठनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेने के बाद रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर ली है।
रविवार सुबह विश्व हिंदू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल शुक्ला व हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी तमाम कार्यकर्ताओं के साथ मोहल्ला नई बस्ती रेती स्थित एक घर में पहुंचे। घर को चर्च की तरह सजाकर प्रार्थना सभा कराई जा रही थी। आरोप है कि चर्च में रखे पर्चों में धार्मिक भड़काऊ बातें लिखीं थीं।
आरोप है कि यहां मौजूद एक महिला समेत दो लोग सभा में आए लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए उकसा रहे थे। यह देख हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। धर्मांतरण के लिए उकसा रहे लोगों से उनकी बहस भी हुई। सूचना पर आरसी मिशन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। यहां दोनों से पूछताछ की गई। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी की ओर से हरजीत उर्फ हनुक निवासी मोहल्ला तारीन गाड़ीपुरा और सुनीता सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों की काॅल और बैंक डिटेल निकलवाई जाएगी।
--
10 लोगों का शांतिभंग में किया गया था चालान
जुलाई माह में सिंधौली में गुरुद्वारा और पेट्रोल पंप के सामने पांच-छह साल से एक मकान में रविवार को ईसाई समाज के लोगों की प्रार्थना सभा चल रही थी। हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं ने वहां पहुंचकर धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी का शांतिभंग में चालान किया था। इससे पूर्व 10-12 साल प्रार्थना सभा थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर में चलती रही थी। नामजद किरन नाम की महिला लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर व उसका पति केरल का रहने वाला था। वहीं, अगस्त माह में भी आरसी मिशन थाना क्षेत्र में धर्मांतरण का मामला सामने आया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की थी।