{"_id":"6a9f1670bdee0337c00f6428","slug":"himgiri-express-halted-due-to-chain-pulling-report-filed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-183986-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चेन पुलिंग से रुकी हिमगिरि एक्सप्रेस, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चेन पुलिंग से रुकी हिमगिरि एक्सप्रेस, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शाहजहांपुर में अशफाक नगर पुलिस चौकी के पीछे खड़ी हिमगिरी एक्सप्रेस। संवाद
शाहजहांपुर। जम्मूतवी से हावड़ा जंक्शन जा रही रनथ्रू हिमगिरि एक्सप्रेस को सोमवार को कुछ यात्रियों ने चेन खींचकर रोक दिया। मामले में दो महिलाओं समेत तीन लोगों से पूछताछ की गई। आरपीएफ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिमगिरि एक्सप्रेस का बरेली से चलने के बाद लखनऊ में स्टाॅपेज है। दोपहर करीब 1:25 बजे ट्रेन यहां से गुजर रही थी। तभी पीछे से दूसरी बोगी में किसी ने चेन खींच दी। प्रेशर डाउन होने पर ट्रेन अशफाक नगर चौकी के पीछे पुराने लकड़ी वाले पुल के पास रुक गई। ट्रेन के रुकते ही आरपीएफ के जवान तत्काल मौके पर पहुंच गए।
आरपीएफ ने ट्रेन रुकने के कारणों की पड़ताल शुरू की। इस दौरान दो महिलाओं समेत तीन लोगों से पूछताछ की गई। वहीं, ट्रेन के रुकने के दौरान कुछ यात्री उसमें सवार होने का प्रयास करने लगे। आरपीएफ ने यात्रियों के टिकट की जांच कर उन्हें रोका। घटना की जानकारी पर कैरिज विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और ट्रेन की तकनीकी स्थिति की जांच कर रवाना कराया।
विज्ञापन
इस बीच करीब पांच मिनट ट्रेन रुकी रही। सीनियर डीसीएम महेश यादव के अनुसार, ट्रेन को चेन खींचकर रोके जाने पर अज्ञात के खिलाफ आरपीएफ थाने में रिपाेर्ट दर्ज की गई है।