{"_id":"619bef2592f8ed20eb38acb6","slug":"highway-jam-shahjahanpur-news-bly46699196","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा ओवरब्रिज पर टैंकर खराब होने से लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा ओवरब्रिज पर टैंकर खराब होने से लगा लंबा जाम
विज्ञापन
सोमवार सुबह रोजा क्षेत्र में जाम लग गया।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की शाम करीब चार बजे रोजा थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज पर गैस टैंकर का पहिया पंक्चर हो गया। ब्रिज पर टैंकर खड़ा होने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 45 मिनट बाद जाम खुलवाया।
बरेली से सीतापुर की ओर जा रहे इंडेन गैस टैंकर का पहिया रोजा ओवरब्रिज पर पंक्चर हो गया। इससे टैंकर बीच रोड पर खड़ा हो गया। दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन आड़े-तिरछे होकर फंस गए इससे जाम और बढ़ गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक से जल्द पंक्चर जुड़वाकर टैंकर को हटाने के लिए कहा। टैंकर को ठीक करने के बाद वहां से आगे के लिए रवाना किया गया तब जाकर जाम खुला। पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को लाइन में लगवाकर निकाला। काफी देर तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। संवाद
विज्ञापन
---------
रेलवे क्रॉसिंग का फाटक टूटने पर कराई मरम्मत
शाहजहांपुर। इंदिरा नगर कॉलोनी में स्थित रेलवे क्रॉसिंग का गेट किसी वाहन की टक्कर से टूट गया। सोमवार को गेट की मरम्मत कराई गई। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग बंद रही, जिससे सड़क यातायात प्रभावित रहा। हालांकि ट्रेनों को कॉशन देकर निकाला गया। रेल यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि क्रॉसिंग के गेट की मरम्मत करवा दी गई है। संवाद