फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   highway jam

नेशनल हाईवे पर घंटों जाम से परेशान रहे वाहन चालक

Tue, 16 Nov 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
highway jam
रोजा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को लगा जाम। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। रविवार रात जाम लगने के बाद सोमवार सुबह फिर से गाड़ियों के पहिये थम गए। धर्मकांटे पर वजन कराने के चक्कर में आड़े-तिरछे ट्रक खड़े होने से घंटों जाम लगा रहा। आए दिन वाहनों के खराब होने से लगने वाले जाम से पुलिस भी असहाय नजर आ रही है।
विज्ञापन

रविवार शाम भूसी भरे ट्रक के ओवरब्रिज पर खराब हो जाने के कारण हाईवे पर जाम लग गया था। कई घंटे तक यातायात सामान्य नहीं हो सका था। ओवरब्रिज पर अक्सर वाहन खराब होने के कारण जाम लग जाता है, जिसकी वजह से जाम खुलवाने में पुलिस भी असहाय नजर आती है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे रोजा में धर्मकांटे पर वजन कराने की जल्दबाजी में आड़े-तिरछे ट्रक खड़े हो गई। इसकी वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

एक बार जाम लगने की वजह से यातायात व्यवस्थित होने में दो से ढाई घंटे लग गए। जाम की सूचना पर रोजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वाहनों को एक साइड से निकालने का प्रयास किया गया। इससे रेंग-रेंगकर वाहन निकलने लगे। जाम में फंसे वाहन चालकों का कहना था कि जितनी देर रोजा क्षेत्र में जाम से निकलने में लगती है, उतनी देर में शाहजहांपुर से लखनऊ पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटों जाम में फंसे चालक परेशान नजर आए। रोजा थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने कहा कि जाम खुलवाने के लिए जगह-जगह पुलिस की तैनाती की जाती है। अगर कोई वाहन ओवरब्रिज पर खराब हो जाता है तो पुलिस उसे किनारे खड़ा कराती है। ऐसी स्थिति में जाम लगने से रोकना बहुत चुनौतीपूर्ण हो जाता है। हाईवे पर जाम न लगे इसके लिए पुलिस पूरे प्रयास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed