{"_id":"67425b6abd719dcdb90ef6c5","slug":"highway-jam-due-to-sugarcane-vehicles-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-131868-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गन्ने के वाहनों से हाईवे पर लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गन्ने के वाहनों से हाईवे पर लग रहा जाम
Sun, 24 Nov 2024 04:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
कांट जलालाबाद मार्ग पर लगा जाम। संवाद
कांट। गन्ने से भरे ओवरलोड वाहनों से शनिवार दोपहर करीब दो बजे लिपुलेख-भिंड हाईवे पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जलालाबाद की ओर से गन्ने से भरे कई ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राॅलियां आ गईं। इससे जाम लग गया।
करीब दो घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा। यातायात बहाल कराने में पुलिस भी असमर्थ नजर आई। जाम के कारण थाने के सामने वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में एंबुलेंस से लेकर रोडवेज बस, कार, बाइक सवार आदि फंस गई। इससे सभी लोग परेशान रहे। जाम से बचने के लिए लोग गलियों में बाइक और ऑटो लेकर गए तो वहां भी जाम के हालात बन गए। गलियां जाम हो जाने से लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो गया। पुलिस ने एक तरफ के वाहनों को रोककर दूसरी ओर के वाहन निकाले। बाद में भी देर तक हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। संवाद