{"_id":"6a98662ce8de2e111b085a97","slug":"highway-blocked-to-get-the-dilapidated-road-repaired-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-183447-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बदहाल सड़क ठीक कराने के लिए किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बदहाल सड़क ठीक कराने के लिए किया हाईवे जाम
विज्ञापन
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर तिलहर थाना क्षेत्र के बिलहरी गांव के पास धरने पर बैठीं महिलाएं। संवाद
तिलहर (शाहजहांपुर)। ब्लॉक ददरौल के तिलहर थाना क्षेत्र के सुनौरा अजमतपुर गांव में जर्जर सड़क को ठीक कराने की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं के साथ ग्रामीणों ने लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दोनों लेन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। इससे हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात ठप रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। ददरौल ब्लॉक के बीडीओ अमित सिंह के बृहस्पतिवार से सड़क निर्माण शुरू कराने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में स्कूल से अमरेश सिंह के मकान होते हुए सुखपाल सिंह के मकान तक जाने वाली सड़क लंबे समय से जर्जर है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भरने से आवागमन और भी मुश्किल हो गया है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण ग्राम प्रधान समेत संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दे चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे सुनीता सिंह, राजेश्वरी सिंह, राजवती, उर्मिला, प्रेमवती, शकुंतला, देवकी, अन्नपूर्णा सिंह, रूबी देवी, शिवम सिंह समेत तमाम महिलाओं और युवकों ने हाईवे पर बिलहरी गांव के पास स्थित एक ढाबे के पास जाम लगा दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रभात चंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण ददरौल ब्लॉक के बीडीओ को मौके पर बुलाने और सड़क निर्माण की ठोस कार्रवाई का आश्वासन मिलने की मांग पर अड़े रहे।
कुछ देर बाद बीडीओ अमित सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को बृहस्पतिवार से जर्जर सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब साढ़े 12 बजे ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात सुचारू कराया।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि बृहस्पतिवार से सड़क निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो वे दोबारा हाईवे जाम कर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। बीडीओ अमित सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर महिलाएं और युवक हाईवे जाम कर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें बृहस्पतिवार से सड़क निर्माण शुरू कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया गया है। इस दौरान शिवकुमार सिंह, राज, जितेंद्र सिंह, रवि कुमार सिंह आदि भी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
नशे में धुत महिला के हंगामा करने से लिपुलेख-भिंड हाईवे पर लगा जाम
निगोही। हमजापुर चौराहे पर बुधवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे नशे में धुत एक महिला ने वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से शराब पीने के रुपये मांगना शुरू कर दिए। मना करने पर उसने वाहनों के आगे खड़े होकर हंगामा शुरू किया तो हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। महिला करीब आधा घंटे तक हंगामा करती रही। बाद में चौराहे पर मौजूद होमगार्ड के जवानों ने महिला की खुशामद कर उसे किसी तरह हाईवे से हटाकर यातायात सामान्य कराया। सीओ शुभम वर्मा के अनुसार नशे में हंगामा कर रही महिला को हाईवे से हटा दिया गया है। तहरीर मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी। संवाद