फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   high sequrity number plate

वाहन स्वामी ढूंढ रहे बंद कंपनियों के डीलर

Sat, 06 Feb 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
high sequrity number plate
high sequrity number plate
शाहजहांपुर। सभी तरह के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिस कंपनी का वाहन होगा, उसी कंपनी के डीलर के यहां हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जाएगी। इस आदेश से उन पुरानी गाड़ियों के स्वामी परेशान हैं, जिनकी निर्माता कंपनी अब बंद हो चुकी है। इन गाड़ियों के मालिक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए डीलरों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

कई वाहनों की कंपनियां अब बंद हो चुकी हैं। इन कंपनियों के वाहन मालिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के मोहल्ला चौक निवासी अशोक ने बताया कि उनके पास एलएमएल वेस्पा का पुराना स्कूटर है। अब कंपनी बंद हो चुकी है, ऐसे में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कहां से लगवाएंगे, यह समझ नहीं आ रहा। इसी तरह से कृष्णा नगर कॉलोनी के अर्जुन सिंह ने बताया कि उनके पास हीरो हांडा कंपनी की बाइक है। पहले हीरो हांडा एक कंपनी थी। वर्तमान में ये दोनों कंपनियां अलग हो चुकी हैं, लेकिन सड़क पर हीरो होंडा कंपनी के वाहन बड़ी संख्या में दौड़ रहे हैं। उनकी भी यही समस्या है कि वह किस कंपनी के डीलर के पास जाकर अपनी बाइक में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं। वहीं परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो कंपनियां बंद हो चुकी हैं, उनके मालिकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग कराने के लिए संचालित वेबसाइट सायम (एसआईएएम) डॉट इन पर विकल्प दिया जाएगा। यहां गाड़ी मालिक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि शासन द्वारा प्रदेश की सड़कों पर संचालित वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए चार वेंडरों का चयन किया गया है। इन्हीं वेंडरों द्वारा बंद हुईं कंपनियों को दूसरी कंपनी में मर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-
फिलहाल नहीं देना होगा जुर्माना
उन वाहन मालिकों को जुर्माना नहीं देना होगा जिनके पास उस कंपनी की गाड़ी है, जिसका कोई डीलर नहीं है। इसलिए फिलहाल बंद हो चुकी कंपनी के वाहन मालिकों को समय रहते हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट न लग पाने के कारण परेशान होने की जरूरत नहीं है। चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर ऐसी गाड़ियों पर कोई भी जुर्माना नहीं लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ट्रांसफर कराकर लाने वाले वाहन स्वामियों को भी राहत
दूसरे शहरों से ट्रांसफर कराकर वाहन लाने वाले वाहन स्वामियों को भी शासन ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने को लेकर राहत प्रदान की है। वाहन किसी भी कहीं का हो उसके स्वामी नंबर प्लेट वर्तमान शहर में स्थित कंपनी से संबंधित डीलर के यहां से ही लगवा सकेंगे।
-
यहां बुक करें नंबर प्लेट
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग वेबसाइट बुक माय एचएसआरपी डॉट कॉम तथा सायमा डॉट इन पर होगी। साथ ही संबंधित डीलर के यहां भी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदन किया जा सकता है।
-
दोनों कंपनियों पर कर सकते हैं आवेदन
हीरो होंडा कंपनी के वाहन स्वामी हीरो और होंडा दोनों ही कंपनी के डीलर के यहां हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह दोनों ही कंपनियां अब अलग हो चुकी हैं, जिसकी वजह से हीरो हांडा कंपनी के वाहन स्वामी भी परेशान थे।

-
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को अनिवार्य कर दिया गया है। अब वाहन के किसी भी काम के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य होगा। बिना इसके किसी भी तरह का कार्य नहीं हो सकेगा। जिन कंपनियों के वाहन बंद हो चुके हैं, उनमें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए बुकिंग वेबसाइट पर विकल्प दिया जाएगा।
- महेंद्र सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed