फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Hello Police... The company sent a smaller cover for the smartphone

Shahjahanpur News: हेलो पुलिस... कंपनी ने स्मार्टफोन का कवर छोटा भेज दिया

Tue, 05 Nov 2024 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 05 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Hello Police... The company sent a smaller cover for the smartphone
खुटार के गांव रामपुर कलां में नरेंद्र कुमार से बात करती पुलिस। संवाद
खुटार। क्षेत्र के लोग डायल-112 पर अजब-गजब शिकायतें करने लगे हैं। पुलिसकर्मी जब मौके पर पहुंचते हैं तो पता चलता है कि उस मामले में उन्हें बुला लिया गया, जहां उनकी जरूरत ही नहीं थी। ऐसे में कई बार पुलिस को वास्तव में जहां पहुंचना होता है, वहां नहीं पहुंच पाती। सोमवार को खुटार क्षेत्र में ऐसे ही दो मामले सामने आए।
विज्ञापन

कस्बा निवासी गुड्डू ने 160 रुपये में स्मार्टफोन का ऑनलाइन कवर मंगाया था। सोमवार को कंपनी का डिलीवरी बॉय आया। गुड्डू ने कवर मोबाइल फोन पर लगाने का प्रयास किया तो पता चला कि वह छोटा है। गुड्डू ने डिलीवरी बॉय से तत्काल रुपये वापस करने और मोबाइल कवर वापस ले जाने के लिए कहा। उसने बताया कि रिफंड में डालने के बाद ही कवर की वापसी होगी, लेकिन गुड्डू ने रुपये वापस लेने की जिद पकड़ ली। डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने मोबाइल कवर वापसी के लिए तय प्रक्रिया का पालन करने के लिए समझाया, तब जाकर बात गुड्डू की समझ में आई।
विज्ञापन

लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव गलरई निवासी नरेंद्र कुमार की ससुराल गांव पड़सर में है। वह भाई दूज पर पत्नी के साथ ससुराल आए थे। रविवार को नरेंद्र ने गांव रामपुरकलां में किराने की एक दुकान से 25 रुपये का गोला खरीदा था, जो खराब निकल गया। सोमवार को नरेंद्र उसे वापस करने पहुंचे तो दुकानदार ने कहा कि गोले को मौके पर देखकर लेना चाहिए था। वापसी में आधे रुपये ही मिलेंगे। इस पर नरेंद्र ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस मौके पर पहुंची और मामूली विवाद जानने के बाद नरेंद्र के साथ ही दुकानदार को नसीहत दी कि इस तरह के मामूली विवाद में कॉल नहीं करनी चाहिए। हालांकि, दुकानदार ने गोला वापस कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोगों को समझाना चाहिए कि पुलिस उनकी सेवा में हर समय तत्पर है। ऐसे में ध्यान रखना चाहिए कि पुलिस को कहां बुलाना है कहां नहीं। इससे पुलिस और ज्यादा सेवा कर सकेगी।
पंकज पंत, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed