फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Heavy rain in the day after overnight drizzle farmers upset due to destruction of crops in shahjahanpur

Shahjahanpur News: रातभर बूंदाबांदी के बाद दिन में तेज बारिश, फसलें तबाह होने से किसान परेशान

Tue, 21 Mar 2023 05:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Mar 2023 05:32 PM IST
सार

 बारिश के साथ चल रही हवा ने फसलों को बर्बादी की भेंट चढ़ा दिया। कई स्थानों पर गेहूं, सरसों, मसूर की फसल खेतों में गिर गई। कटी हुई फसल पानी में डूब गई।

विज्ञापन
Heavy rain in the day after overnight drizzle farmers upset due to destruction of crops in shahjahanpur
खेत से सरसों की कटी फसल उठाता किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में पिछले दो दिन से हो रही बूंदाबांदी और बारिश का सिलसिला सोमवार रात से फिर शुरू हो गया। मंगलवार की सुबह इतने घने बादल छाए कि शाम जैसा नजारा हो गया। सुबह 10 बजे से बारिश की तेज झड़ी शुरू हो गई और 12 बजे के बाद तक पानी बरसता रहा। इससे सर्दी बढ़ी और अधिकतम तापमान में लगातार तीसरे दिन भी 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। 

विज्ञापन


बारिश के कारण शहर में विभिन्न स्थानों पर सड़कों पर जलभराव हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के साथ चल रही हवा ने फसलों को बर्बादी की भेंट चढ़ा दिया। कई स्थानों पर गेहूं, सरसों, मसूर की फसल खेतों में गिर गई। कटी हुई फसल पानी में डूब गई। किसानों का कहना है कि खरीफ के सीजन में अतिवृष्टि और बाढ़ की चपेट में आई फसलों के नुकसान से उभर भी नहीं सके कि अब बेमौसम की बरसात रबी फसलों को खराब करने पर तुली है। 
विज्ञापन


उप कृषि निदेशक ने फसली बीमा कराने वाले किसानों से अपने नुकसान का ब्यौरा बीमा कंपनी के प्रतिनिधि को उपलब्ध कराने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि किसानों की सूचना पर फसली नुकसान का सर्वे करा कर नियमानुसार क्षतिपूर्ति कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गिरने से आठ गोवंश मरे 

जलालाबाद थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत टॉपर के गांव हथिनापुर में स्थित बाग में मंगलवार सुबह तेज बारिश के साथ बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आकर आठ गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। बारिश बंद होने के बाद जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पशु मरे मिले। 

गांव के लोगों ने एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम के निर्देश पर कानूनगो और दो लेखपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पशुओं के बारे में जानकारी की तो मालूम हुआ कि सारे पशु छुट्टा हैं। इसके बाद राजस्व टीम लौट गई। पशुओं को दफना दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed