{"_id":"6706fff406d5a601910885a4","slug":"heavy-jam-at-rajiv-chowk-of-puwayan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-128942-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां के राजीव चौक पर लगा भीषण जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां के राजीव चौक पर लगा भीषण जाम
Thu, 10 Oct 2024 03:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 10 Oct 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
पुवायां में जाम में फंसे वाहन। संवाद
पुवायां। राजीव चौक पर बुधवार शाम भीषण जाम लग गया। लगभग 45 मिनट तक तमाम वाहन फंसे रहे। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
राजीव चौक सबसे व्यस्त चौराहा है। चौराहे से निगोही, खुटार, बंडा, शाहजहांपुर और कस्बे के अंदर जाने का मार्ग है। यहां दिनभर पुलिस मौजूद रहती है, लेकिन डग्गामार वाहन चालक चौक के पास ही वाहन खड़े कर सवारियां भरते हैं और पुलिस उनको मना नहीं करती है। इसके अलावा ठेले, खोमचे वाले भी आधे रोड तक कब्जा कर ठेले लगा देते हैं, जो जाम की वजह बनते हैं। चौराहे पर आए दिन जाम लग जाता है।
खुटार और बंडा रोड पर भी डग्गामार वाहन हाईवे पर ही खड़े होते हैं। निगोही रोड पर सब्जी और फल वाले आधा रोड घेर लेते हैं। इस कारण बुधवार शाम को चौराहे पर जाम लग गया। आगे निकलने की होड़ में लोगों ने वाहन आड़े तिरछे लगा दिए, इससे जाम और भी बढ़ गया। 45 मिनट तक तमाम वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिसकर्मियों ने ठेले, खाेमचे और ई रिक्शा हटवाकर बमुश्किल जाम खुलवया। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।