{"_id":"6667867b060c3c8daf01bc54","slug":"heat-waves-day-and-night-minimum-mercury-reaches-296-degrees-celsius-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-120298-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दिन-रात गर्मी की मार, 29.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दिन-रात गर्मी की मार, 29.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम पारा
Tue, 11 Jun 2024 04:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रविवार की रात न्यूनतम पारा 29.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दिन में झुलसाती धूप और गर्म हवाओं से राहत नहीं मिल रही तो रात में भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा। हालांकि सोमवार दोपहर बाद बादल होने से मामूली राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह इस साल का सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान है। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री का उछाल आया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन तक तापमान बढ़ेगा और भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है।
-- -- -- -
जून माह के दूसरे सप्ताह पिछले वर्ष 31 से ऊपर पहुंचा पारा
डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में जून माह के दूसरे सप्ताह में न्यूनतम पारा 31.2 डिग्री पहुंचा था। वर्ष 2023 में भी जून के दूसरे सप्ताह में न्यूनतम पारा 31.2 दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी न्यूनतम तापमान 31 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
चार दिन से तापमान में हो रही वृद्धि
तारीख न्यूनतम अधिकतम
सात जून 27.9 39.5
आठ जून 28.8 39.8
नौ जून 29.4 40.8
10 जून 29.6 42.2