{"_id":"6910d709de0c30375c052486","slug":"heat-during-the-day-and-cold-at-night-increased-health-problems-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-157267-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दिन में गर्मी और रात में सर्दी ने बढ़ाईं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दिन में गर्मी और रात में सर्दी ने बढ़ाईं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में गर्मी व रात में बढ़ रही सर्दी से सेहत से जुड़ी दिक्कतें भी बढ़ने लगी हैं। इसीलिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेलों में वायरल बुखार के अलावा सर्दी-जुकाम के मरीजों की भरमार रही। डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं देने के साथ ही वायरल बुखार के लक्षण देख उनके खून के नमूनों की जांच कराई। साथ ही खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी।
तिलहर। विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में 140 मरीजों का पंजीकरण उनमें से 40 मरीजों के खून के नमूने लेकर उनकी जांच की गई।
खुदागंज। हसनापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 26 मरीज पहुंचे। डॉ. फहीम खां ने बताया कि छह मरीजों ने बुखार और सात अन्य ने सर्दी-खांसी की समस्या बताई। सभी के रक्त के नमूने लेकर उनकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
परौर। वायरल संक्रमण के 25 मरीज पहुंचे। डॉ. दिनेश प्रताप सिंह के निर्देश पर सभी मरीजों के खून के नमूने लिए।
--
सीएमओ ने किया निरीक्षण, मरीज भी देखे
शाहजहांपुर। सीएमओ डॉ.विवेक मिश्रा ने अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी व अजीजगंज पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। चार मरीज देखे। सीएमओ ने निर्देशित किया कि अस्पताल आने वाले बुखार के मरीजों की जांच कर दवा दी जाए। संवाद