{"_id":"696a819f2c321a603f06b01a","slug":"hearings-on-the-issued-notices-will-begin-on-the-21st-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-163144-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 21 से होगी जारी किए गए नोटिसों पर सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 21 से होगी जारी किए गए नोटिसों पर सुनवाई
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 21 जनवरी से बीएलओ के माध्यम से जारी किए गए नोटिसों पर सुनवाई की जाएगी। अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) संबंधित बीएलओ के साथ नोटिस पर सुनवाई करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
नो मैपिंग में करीब 1.69 लाख मतदाता हैं। ये वे मतदाता हैं जिनका 2003 की सूची के माध्यम से फाॅर्म नहीं भरा गया है। इसमें गलतियां हैं। इनको सुधारने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगर 2003 की सूची में नाम नहीं है तो चुनाव आयोग ने 12 विकल्प दिए हैं। इसमें एक भी विकल्प को दिखाकर मतदाता सूची में नाम शामिल करा सकेंगे।
21 जनवरी से छह फरवरी तक चलने वाले अभियान के लिए जनपद के छह विधानसभा क्षेत्रों में 163 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) को बीएलओ के साथ लगाया गया है। ये नोटिस पर सुनवाई करके मतदाताओं की समस्या का समाधान करेंगे। एडीएम रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि बीएलओ के माध्यम से लोगों को नोटिस तामील कराए जा रहे हैं। 21 जनवरी से इनकी सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
कल मतदेय स्थल पर सूची पढ़कर सुनाएंगे बीएलओ
शाहजहांपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 18 जनवरी को समस्त मतदेय स्थलों पर सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बीएलओ मतदाता सूची को पढ़कर सुनाएंगे। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन के निर्देश पर यह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मतदाता सूची का निरीक्षण किया जा सकता है। इसके अलावा पात्र मतदाता को सूची में नाम शामिल कराए जाने के लिए फार्म-6 पर, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फार्म-7 पर और सूची में संशोधन कराने के लिए फार्म-8 पर आवेदन बीएलओ के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है। इस दौरान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारीगण मतदेय स्थलों पर भ्रमणशील रहेंगे और बीएलओ की उपस्थिति तय कराएंगे। संवाद