फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Healthy living habits taught through yoga

योग के माध्यम से निरोग रहने का सिखाया सलीका

Tue, 15 Dec 2015 11:55 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 15 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Healthy living habits taught through yoga
 रक्षा संपदा स्थापना दिवस के तहत कैंट बोर्ड द्वारा मनाए जा रहे छावनी महोत्सव के सातवें दिन सोमवार को नई दिल्ली स्थित चैतन्य फाउंडेशन की ओर से छावनी परिषद स्कूल में योग शिविर आयोजित किया गया। यौगिक क्रियाओं का अभ्यास करने के लिए शिविर स्थल पर सैकड़ों साधक उमड़े। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक प्रख्यात योग गुरु अनूप जी ने योग के माध्यम से निरोग रहने का सलीका सिखाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर योग गुरु अनूप ने कहा कि प्राचीन काल में अधिकांश ऋषि मुनि योग क्रियाओं के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के साथ लंबी उम्र पाते थे। यौगिक क्रियाएं रोगों के समूल नाश में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विभिन्न बीमारियों से छुटकारा दिलाने वाले योगासनों के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ कई आसनों का अभ्यास भी कराया। योग शिविर में कैंट बोर्ड के सीईओ ज्योति कुमार, उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, गजेंद्र गंगवार, विनोद बिहारी पांडेय, अवधेश मणि त्रिपाठी, मदन मोहन त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed