{"_id":"614246248ebc3eb2691a7148","slug":"health-shahjahanpur-news-bly459740536","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन न लगने पर महिलाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन न लगने पर महिलाओं ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रोजा स्थित रेलवे अस्पताल में वैक्सीन खत्म होने पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया।
बुधवार को रेलवे अस्पताल रोजा में टीकाकरण शिविर लगाया गया। इसमें 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को कोविड-19 से बचाने के लिए टीका लगाने का कार्य किया गया। सुबह 10:00 बजे से टीकाकरण शुरू हुआ। पहली और दूसरी डोज लोगों को लगाई जा रही थी, तभी केवल 100 महिलाओं को ही टीकाकरण कराने के लिए लाइन में लगने और बाकी से वापस जाने को बोला गया। यह बात सुनकर वहां मौजूद महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर रोजा पुलिस रेलवे अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से महिलाओं को समझाया और बृहस्पतिवार को रेलवे अस्पताल आकर टीका लगवाने का अनुरोध किया। महिलाएं अपने घरों को वापस हुई। संवाद