फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health

टीका लगवाने के लिए उमड़ी भीड़, लगानी पड़ी पुलिस

Tue, 14 Sep 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Health
तिलहर में टीकाकरण के लिए लाइन लगवाती महिला पुलिस कर्मी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। सीएचसी पर कोरोना टीकाकरण की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस लगानी पड़ रही है। इसके बावजूद कई घंटों तक लोगों को टीका लगवाने के लिए जूझना पड़ रहा है। लोगों ने अतिरिक्त स्टाफ लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए भारी भीड़ कोविड-19 टीका लगवाने के लिए प्रतिदिन सीएचसी पर उमड़ रही है। व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अस्पताल प्रशासन को पुलिस की मदद लेनी पड़ रही है। सोमवार को सीएचसी के प्रशासनिक भवन के पास कक्ष में टीकाकरण के दौरान भवन में लगे चैनल को बंद करके वहां पर महिला पुलिस तैनात की गई। महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतार लगाकर बारी-बारी से टीका लगवाने के लिए अंदर कमरे में भेजा गया। भीड़ के कारण लोगों को कई-कई घंटे लाइन में लगना पड़ा। लोगों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि टीका लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या को बढ़ाकर टीकाकरण कराएं, जिससे परेशानी न हो। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमरुज्जमा ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 20 स्थानों पर 21 टीमें टीकाकरण के कार्य में जुटी हुई हैं। सोमवार को लगभग 2200 लोगों का टीकाकरण किया गया। तिलहर सीएचसी पर सर्वाधिक 400 लोगों का टीकाकरण हुआ है। व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

कैंप में 350 लोगों को लगा कोरोना टीका
पुवायां। युवा उद्योग व्यापार मंडल पुवायां के सौजन्य से सोमवार को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कैंप का आयोजन बंडा रोड स्थित गुप्ता ट्रेडर्स पर किया गया। सीएचसी की टीम ने व्यापारियों और वैक्सीन लगवाने से रह गए लोगों को वैक्सीन लगाई। शाम तक 350 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से कहा कि सभी लोग वैक्सीन लगवा लें। इससे किसी तरह की समस्या नहीं होगी और कोरोना संक्रमण से बचाव में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed