फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health

गर्भ में मृत बच्चे को जिंदा बताकर ऑपरेशन के लिए मांगे रुपये

Sun, 08 Aug 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Health
शाहजहांपुर। पांच अगस्त को सिंधौली सीएचसी पर एक गर्भवती महिला ने मरे हुए बच्चे को जन्म दिया था। जन्म से पहले महिला का पुवायां रोड पर स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पति का आरोप है कि जांच में निजी अस्पताल के डॉक्टर ने रुपये ऐंठने के लिए ऑपरेशन बता दिया था। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के नीमच के केलूखेड़ा निवासी सुमित कुमार की शादी थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर निवासी प्रीती से एक साल पहले हुई थी। करीब चार महीने पहले प्रीति मायके में आकर रहने लगी थी। तीन महीने पहले गर्भवती प्रीति ने पुवायां रोड पर स्थित निजी अस्पताल में इलाज शुरू कराया था। पति का आरोप है कि तीन अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को अस्पताल लाए। आरोप है कि महिला डॉक्टर ने जांच कराने के बाद जच्चा-बच्चा को स्वस्थ बताया था और ऑपरेशन करने के लिए 50 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा था। रुपये देने में असमर्थता जताते हुए सुमित ने पत्नी को पांच अगस्त को सिंधौली सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां जांच के दौरान बताया गया कि तीन-चार दिन पहले ही बच्चा गर्भ में मर चुका है। इसके बाद महिला ने मरे हुए बच्चे को जन्म दिया। पीड़ित का आरोप है कि निजी अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही से बच्चे की मौत हुई है। पति ने थाना सदर बाजार में डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपी डॉक्टर का पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने फोन काट दिया। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपों की जांच की जा रही है। नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed