फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health

एडी को तिलहर सीएचसी में मिलीं अव्यवस्थाएं

Sun, 08 Aug 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Health
तिलहर। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने शनिवार को तिलहर सीएचसी का निरीक्षण किया। वहां अव्यवस्था मिलने पर एडी ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बरेली मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एसके अग्रवाल ने सीएचसी पहुंचकर सबसे पहले वार्डों का निरीक्षण किया। वहां भर्ती मरीजों से दवाओं के बारे में जानकारी ली। इस पर कुछ मरीजों ने बाहर से दवा लाने की बात कही, जिस पर एडी ने कड़ी नाराजगी जताई। मरीजों ने उन्हें बताया कि अस्पताल से उन्हें नाश्ता व खाना नहीं मिलता है। इस पर निदेशक डॉ. एसके अग्रवाल ने सीएचसी प्रभारी को व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। प्रसव रजिस्टर में प्रसूता व आशाओं का फोन नंबर दर्ज नहीं मिला तो संबंधित कर्मचारियों की फटकार लगाई।

इस दौरान सीएचसी पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गुप्ता ने प्रसव के दौरान एक नर्स द्वारा धन उगाही करने का आरोप लगाया और उसका वीडियो वायरल होने की बात कही। इस पर अपर निदेशक ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रभारी सीएचसी प्रभारी डा.आलोक जायसवाल, डा. सत्येंद्र कुमार, डा. करन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed