फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health

ओपीडी खुलीं, मेडिकल कॉलेज में सन्नाटा, सीएचसी-पीएचसी में भीड़

Sat, 05 Jun 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Health
शाहजहांपुर में शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर पर पसरा सन्नाटा । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शुक्रवार से ओपीडी फिर शुरू हो गई लेकिन पहले दिन कम ही पहुंचे मरीज। राजकीय मेडिकल कॉलेज में महज 70 पर्चे बने। अधिकतर डॉक्टर मरीजों का इंतजार करते नजर आए। वहीं सीएचसी और पीएचसी में मेडिकल कॉलेज के मुकाबले कुछ अधिक मरीज और तीमारदार पहुंचे।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओपीडी आंशिक रूप से खुल रही है। इनमें ईएनटी और नेत्र स्पेशलिस्ट डॉक्टर आने वाले मरीजों का इलाज कर रहे हैं। शुक्रवार को बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए कमरा नंबर आठ भी खोल दिया गया। इसमें डॉ. शिवम मरीजों के आने का इंतजार करते रहे। दोपहर एक बजे तक सिर्फ तीन-चार मरीज डॉक्टर के पास पहुंचे। महिला रोग से जुड़े मरीजों के लिए डॉ. किरन गुप्ता अपने कक्ष में बैठकर इलाज कर रहीं थीं। शुक्रवार को भी करीब 20 गर्भवती महिलाओं ने डॉक्टर से परामर्श लिया। हालांकि कोरोना संक्रमण शुरू होने से पहले जिस तरह की भीड़ ओपीडी में देखी जाती थी, वैसी नहीं दिखी।
विज्ञापन

निगोही : सीएचसी में 42 मरीजों का किया गया उपचार
निगोही। निगोही सीएचसी पर ओपीडी शुरू होने से रौनक फिर लौट आई। अब तक झोलाछाप के भरोसे रहे लोग फिर से इलाज के लिए सीएचसी में नजर आए। पहले दिन 42 मरीज दवा लेने के लिए सीएचसी पहुंचे। अब तक निगोही सीएचसी के अलावा परसौना खलीलपुर, लोहरगवां पीएचसी की ओपीडी बंद चल रही थीं। यहां पर सिर्फ टीकाकरण और कोरोना टेस्टिंग का काम हो रहा था। निगोही सीएचसी पर डॉ. नितिन चौधरी और डॉ. सबीहा ने 42, लोहरगवां पीएचसी पर डॉ. ललित ने 17, परसौना खलीलपुर पर डॉ. अंकित वर्मा ने 23 रोगियों का चेकअप कर उन्हें दवाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां : पहले दिन ओपीडी में अपेक्षानुसार नहीं आए रोगी
पुवायां। पुवायां सीएचसी पर ओपीडी शुरू होने के पहले दिन केवल 25 रोगी पहुंचे। सभी रोगी सामान्य बुखार, खांसी आदि के थे। प्रभारी डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना की जांच के लिए तीन सौ लोग पहुंचे। उधर, बंडा सीएचसी के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 55 रोगी देखे गए और उनको दवाएं दी गईं।

खुटार सीएचसी के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 36 मरीज देखे गए। दस रोगी बुखार, जुकाम के थे और शेष रोगी पेट और त्वचा रोग से संबंधित थे। पहले रोजाना तीन से चार सौ की ओपीडी होती थी, लेकिन कोरोना संक्रमण में ओपीडी बंद होने बाद शुक्रवार से ओपीडी फिर शुरू की गई है। संवाद

निगोही सीएचसी पर पंजीकरण के लिए पर खड़े रोगी और उनके तीमारदार। संवाद

निगोही सीएचसी पर पंजीकरण के लिए पर खड़े रोगी और उनके तीमारदार। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed