फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health

संक्रमित बच्चे के साथ रह सकेंगे अभिभावक

Thu, 03 Jun 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Health
शाहजहांपुर। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. आलोक कुमार और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां पर कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लिया। मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के साथ मीटिंग कर इंतजाम परखे। प्रमुख सचिव ने बताया कि तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमण की चपेट में आने की ज्यादा आशंका है इसलिए प्रदेश सरकार युद्धस्तर पर तैयारी कर रही है। संक्रमित बच्चे के साथ परिजन को रहने की अनुमति भी दी जाएगी। सभी सेंटर पर दवा और डॉक्टर का पूरा इंतजाम होगा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे प्रमुख सचिव डॉ. आलोक कुमार और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। प्रमुख सचिव ने प्राचार्य कक्ष का और डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने उपप्राचार्य कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया । प्रमुख सचिव से कुछ देर चर्चा करने के बाद मंत्री वापस चले गए। इसके बाद प्रमुख सचिव ने प्राचार्य के आफिस में डीएम इंद्र विक्रम सिंह, सीएमओ डॉ. एसपी गौतम, प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार समेत अन्य डॉक्टरों से राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों को मिलने वाली सहूलियत के बारे में जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज में बच्चों के लिए सौ बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसमें पचास बेड का आईसीयू और पचास बेड का आइसोलेशन वार्ड बनेगा। प्रमुख सचिव डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि संक्रमित बच्चे के अभिभावक को साथ में रहने की छूट दी गई है। बच्चों के लिए छोटे साइज के मास्क और दवाओं को पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश मेडिकल कॉलेज को दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव से मंत्री सुरेश खन्ना ने कुछ देर की मीटिंग के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाने की भी चर्चा हुई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीन ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी दी गई है। इसमें से एक बनकर लगभग तैयार हो चुका है। दूसरा बनाने का कार्य शुरू हो चुका है। तीसरे प्लांट के लिए जगह को चिन्हित किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द चौथा ऑक्सीजन प्लांट लग सकता है। मेडिकल एजूकेशन सेक्टर में 46 ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बयां की दिक्कत
जब मंत्री वापस जाने के लिए अपनी कार में बैठने लगे तो एक महिला रोते हुए अपनी बात बताने लगी। भीड़ में उसकी आवाज दब गई। ऐसे में मंत्री सुरेश खन्ना के पीए अमित मिश्रा ने महिला की परेशानी को सुना। तिलहर क्षेत्र गांव हजरतपुर निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसके भाई रामदास, भाभी नन्हीं देवी और भतीजे आलोक पर गांव के रहने प्रधान प्रति ने अपने साथियों के साथ मिलकर मंगलवार रात धारदार हथियार से हमला कर दिया था। पुलिस हमलावरों पर कार्रवाई नहीं कर रही है बल्कि समझौते का दबाव बना रही है।
मेडिकल कॉलेज में लगें छह डायलिसिस मशीनें
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो डायलिसिस मशीने हैं। चाहते हैं कि छह मशीने लगाई जाएं। उत्तर प्रदेश में तीन लाख दस हजार 783 मरीज थे। अब सिर्फ 28 हजार मरीज रह गए हैं। रिकवरी रेट 97 प्रतिशत से ऊपर है। सुरेश खन्ना ने कहा कि कोरोना काल में बड़ा बजट खर्च हुआ है। अभी किसी तरह का कोई नया टैक्स नहीं लगा रहे हैं। रेवेन्यू बढ़ाने के लिए कलेक्शन किया जाता है जिसकी मानीटरिंग की रही है।
कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
कांट क्षेत्र के जिगनेरा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। यूपीआरएल संस्था को मेडिकल कॉलेज बनाने का कार्य दिया गया है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य डॉ. आलोक कुमार और डीएम इंद्र विक्रम सिंह मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। उनको मेडिकल कॉलेज में हो रहे निर्माण कार्य में काफी खामियां मिलीं। जिसको लेकर उन्होंने यूपीआरएल संस्था के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
कोविड कमांड और कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण
शाहजहांपुर। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल के सभागार में बैठक करके कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां परखीं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने गांव स्तर पर कोरोना संक्रमितों की पहचान और उनकी जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की जानकारी दी।

मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के साथ प्रमुख सचिव ने कलक्ट्रेट में स्थापित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. एसपी गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed