फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Health

कर्मचारियों ने ऑक्सीजन खत्म बताई, प्राचार्य ने उपलब्ध कराई

Fri, 23 Apr 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Health
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। बृहस्पतिवार को भी ऑक्सीजन खत्म हो जाने की शिकायत पर विवाद हो गया। मामले ने जब तूल पकड़ा तो प्राचार्य मौके पर आ गए। उनकी मरीज एवं अन्य लोगों से कहासुनी तक हो गई। विवाद बढ़ने पर आनन-फानन में ऑक्सीजन सप्लाई दी गई। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही के बावजूद भी प्राचार्य व्यवस्थाएं पूरी होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के होल्डिंग एरिया में थाना सदर बाजार क्षेत्र की लोहिया कॉलोनी निवासी रणधीर सिंह भर्ती थे। बृहस्पतिवार दोपहर उनके परिजनों को ऑक्सीजन खत्म होने की बात बताई गई। इसके बाद जैसे ही ऑक्सीजन मास्क हटाया गया, रणधीर की हालत बिगड़ने लगी। इसे लेकर परिवार वाले चिंतित हो उठे। उन्होंने वहां तैनात मेडिकल स्टाफ से ऑक्सीजन सप्लाई दिए जाने की मांग की, तो सप्लाई खत्म होने की जानकारी दी गई। इसे लेकर वहां विवाद की स्थिति पैदा हो गई। मेडिकल कॉलेज स्टाफ और परिजनों के बीच विवाद होने लगा। जानकारी पाकर प्राचार्य डॉ. अभय सिन्हा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने स्टाफ से ऑक्सीजन की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसी बीच भर्ती मरीजों के परिजनों ने प्राचार्य से शिकायत की, तो वह कोई उचित जवाब नहीं दे पाए और कहासुनी होने लगी। हालांकि बाद में आनन-फानन में मरीज को ऑक्सीजन की सप्लाई उपलब्ध कराई गई। कॉलेज प्रशासन की ओर से आए दिन लापरवाही की जा रही है। इसके कई मामले भी सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं उपलब्ध होने का राग अलापा जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। 320 छोटे सिलेंडर, 280 बड़े सिलेंडर स्टॉक में हैं। किसी भी मरीज को ऑक्सीजन की कमी की बात नहीं बताई जा रही है। कुछ लोग भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अभय सिन्हा, प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed