{"_id":"5d7fddf98ebc3e017e52bac1","slug":"health-shahjahanpur-news-bly3764743117","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती महिला के खून निकलता देख भड़के सीएमओ डाक्टर को लिया आड़े हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती महिला के खून निकलता देख भड़के सीएमओ डाक्टर को लिया आड़े हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर। सीएमओ डा. आरपी रावत द्वारा सोमवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के किए गए निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई। वार्ड में भर्ती एक महिला के ब्लड निकलता देख उन्होंने डॉ. शालिनी सिंह से नाराजगी जताई तो उन्होंने वार्ड आया पर तोहमत लगा दिया। इस पर सीएमओ ने वार्ड आया की रिपोर्ट बनाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर के अंदर बाइक व साइकिलों के खड़े होने पर भी नाराजगी जताते हुए वाहन अस्पताल के बाहर रखे जाने को कहा।
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं को लेकर अमर उजाला ने रविवार को पेज 10 पर प्रकाशित-सीएचसी की बदहाल व्यवस्था-कोई स्ट्रेचर पर तो कोई सीमेंट की बेंच पर इलाज कराने को मजबूर, खबर प्रकाशित की थी। जिसका संज्ञान लेते हुए सीएमओ डॉ. आरपी रावत अपराह्न करीब 1:30 बजे एसीएमओ डॉ. शैलेंद्र कुमार के साथ अस्पताल जा धमके। उन्होंने अस्पताल परिसर में खड़ी बाइकों व साइकिलों पर गहरी नाराजगी जताते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कमरुज्जमा से तत्काल वाहनों को अस्पताल के बाहर खड़ा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने बने भोजनालय व टी स्टाल को तत्काल वहां से हटाने और यहां पर मरीजों का पर्चा कक्ष से बनाए जाने के निर्देश दिए। अस्पताल के अंदर घुसते ही दवाई वितरण कक्ष पर मरीजों की भारी भीड़ देखकर सीएमओ का पारा हाई हो गया उन्होंने तत्काल दवाई वितरण के लिए महिलाओं और पुरुषों के अलग-अलग काउंटर बनाए जाने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीएमओ ने प्रसूता कक्ष में जाकर जच्चा-बच्चा का हालचाल जाना और डॉ. शालिनी सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएमओ ने एक्स-रे मशीन कक्ष का भी निरीक्षण करते हुए मशीन के खराब होने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल इसकी रिपोर्ट भेजकर फोन से मैकेनिक बुलाकर मशीन ठीक कराने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था और अधिक बेहतर बनाए जाने को कहा। उन्होंने क्षेत्र में फैले संक्रामक रोगों के बारे में जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य टीमें गांव-गांव भेजने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सत्येंद्र कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कमरुज्जमा, डॉ. करन सिंह सहित स्टाफ मौजूद रहा।