{"_id":"623235db8a12bf0e20045f94","slug":"health-department-teams-will-accompany-the-procession-of-lat-saheb-shahjahanpur-news-bly478537996","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाट साहब के जुलूस के साथ रहेगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें, ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाट साहब के जुलूस के साथ रहेगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें, ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट जारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रंगों के त्योहार होली पर स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर रखने के लिए विभाग ने कमर कस ली है। त्योहार पर पीएचसी-सीएचसी को हर समय अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ बड़े लाट साहब और छोटे लाट साहब के जुलूस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीमें मुस्तैद रहेंगी।
स्वास्थ्य विभाग ने होली को त्योहार पर अधीनस्थों को हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने कहा कि डॉक्टरों का मोबाइल त्योहार पर बंद नहीं रहेगा। जरूरत पड़ने पर तुरंत ही उन्हें बुलाया जा सकता है। मोहल्ला चौकसी से चलने वाले बड़े लाट साहब के साथ स्वास्थ्य विभाग की दो टीमें रहेंगी। जबकि आरसी मिशन के सरायकाइयां के जुलूस में एक टीम रहेगी। टीमों के साथ एंबुलेंस भी रहेगी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में होली वाले दिन हर वार्ड में टीम लगाई जाएगी। सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर से लेकर वार्डों तक में व्यवस्था को दुरुस्त कर ली गई है। जरूरत पड़ने पर अलग से बेड डाले जाएंगे।