फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Headmaster suspended, two instructors issued termination notices

Shahjahanpur News: प्रधानाध्यापक को किया निलंबित, दो अनुदेशकों को सेवा समाप्ति का नोटिस

Sun, 22 Feb 2026 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended, two instructors issued termination notices
शाहजहांपुर। निर्वाचन कार्याें में लापरवाही पर प्रशासन सख्त हो गया है। कार्य असंतोषजनक पाए जाने पर एक इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय सरायकाइयां के इंचार्ज प्रधानाध्यापक शोभित श्रीवास्तव को लापरवाही बरतने पर कार्यालय से तीन नोटिस जारी किए गए। इनका संतोषजनक जवाब नहीं देने और विभागीय अधिकारियों के आदेशों का पालन न किए जाने पर उनको निलंबित किया गया है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय ददियूरा की अनुदेशक रुचि सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरसंडा की अनुदेशक सावित्री सिंह की सेवाएं समाप्त करने का नोटिस जारी किया गया है। संवाद
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को सहयोग करने के निर्देश

शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने के लिए जिले में रविवार को भी सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालय खुले रहेंगे। सुबह 10 बजे से बीएलओ मौजूद रहेंगे।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में बीएसए दिव्या गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म-6 भरवाने के कार्य में बीएलओ का सहयोग सुनिश्चित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed