फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Headmaster suspended on illegal cooks selection

नियम विरुद्ध रसोइयों के चयन पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Mon, 24 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
दो महिलाओं की रसोईया पद पर नियम विरुद्ध नियुक्ति के मामले में जांच के वाद बीएसए ने गंाव खिरिया सकटू के प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए बीआरसी से संबद्ध कर दिया है। वहीं पात्र आवेदक महिला चयन न हो पाने के कारण वह अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रही है। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शासनादेश के अनुसार जिस महिला के बच्चे सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल में पढ़ते हैं, उन्हीं का रसोइया पद पर चयन होना चाहिए। बताते हैं गांव की विमला पत्नी रमेश की पुत्री सरिता उच्च प्राथमिक स्कूल में कक्षा 7 में पढ़ती है, इस कारण उसका रसोइया पद पर चयन हुआ था, लेकिन स्कूल में मात्र 18 बच्चे रह जाने के कारण दोबारा विमला का चयन नहीं हो सका।
विज्ञापन

 विमला ने बताया कि गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में उसकी दो पुत्रियां शिवा कक्षा 2 में तो कृष्णा कक्षा 4 में पढ़ती हैं। इसी वजह से उसने प्राथमिक स्कूल में आवेदन किया था। आरोप है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उसे अपात्र दर्शाकर गांव की ही दो महिलाओं मुन्नी देवी व इंद्रेशा देवी का चयन कर दिया, जिनके बच्चे इस स्कूल में पढ़ते ही नहीं है। बीईओ ने बताया कि विभागीय जांच में पाया गया कि चयनित रसोइया मुन्नी देवी के दो बच्चों अरुण व वरुण को फर्जी ढंग से दर्शाया गया है। जबकि दोनों बच्चे गांव के ही अहिवरन के हैं। अहिवरन ने साक्ष्य में विभाग को शपथपत्र भी दिया है। दूसरी चयनित रसोइया इंद्रेशा देवी का चयन भी दूर के रिश्तेदारों के बच्चे शिवानी, गुंजन, गायत्री व अंकुश को दर्शाकर किया गया है। 
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि विमला देवी की शिकायत पर कराई जांच में शिकायत सही पाई गई। इस पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक चंद्रपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए बीआरसी से संबद्ध कर दिया है। निलंबित शिक्षक चंद्रपाल ने अभी बीआरसी पर ज्वाइन नहीं किया है, बीईओ सदर राजेश चतुर्वेदी को दोबारा जंाच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed