{"_id":"6a2dad0eb5fc82ac81031111","slug":"headless-carcass-of-a-bovine-animal-found-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-176009-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गोवंशीय पशु का बिना सिर का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गोवंशीय पशु का बिना सिर का शव मिला
विज्ञापन
पुवायां। गांव नाहिल के पास बाबा भूतनाथ मंदिर के नजदीक एक गोवंशीय पशु का बिना सिर का शव पड़ा मिला। पुलिस ने पशु की मौत हादसे में होना बताते हुए शव को दफन करा दिया।
सूचना पाकर पुलिस और हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस शव दफनाने की तैयारी करने लगी तो हिंदू संगठन के लोग पशु का सिर तलाश करने, पोस्टमॉर्टम कराने की मांग करने लगे। पुलिस ने उनको समझाकर शव काे दफन करा दिया। हिंदू युवा संगठन (अ) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को तहरीर देकर पशु हत्या कर मंदिर के पास शव डालकर माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। संयुक्त तहरीर पर आनंद पांडे, अनूप राठौर, निर्भय वाजपेयी, अमित, अजय, ललित रावत सहित कई कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।
सीओ प्रवीण मलिक का कहना है कि सड़क पर संरक्षित पशु का शव पड़ा मिला था। जांच में गांव के लोगों से पता चला है कि किसी वाहन की टक्कर से मौत हुई है। आशंका है कि सिर को कुत्ते खींचकर कहीं ले गए हैं। सिर की तलाश कराई जा रही है। तहरीर लेकर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद