फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Head confused by difficult questions of physics

Shahjahanpur News: भौतिक विज्ञान के कठिन सवालों से चकराया माथा

Sat, 22 Feb 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Head confused by difficult questions of physics
अंटा चौराहा ​स्थित एक स्कूल से सीबीएसई की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र छात्राएं। संवाद - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में अभी तक के प्रश्नपत्र को आसान बताने वाले परीक्षार्थियों का माथा शुक्रवार को भौतिक विज्ञान का पेपर देखकर चकरा गया। संख्यात्मक, फार्मूला आधारित सवालों में परीक्षार्थी उलझे रहे। अधिकतर परीक्षार्थियों का कहना है कि कुछ प्रश्न पैटर्न के बाहर से थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे भौतिक विज्ञान की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। बाहरी व आंतरिक सचल दल ने कक्षों का निरीक्षण किया, लेकिन उन्हें कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन के साथ नहीं मिला। परीक्षा सेंटर से बाहर निकले छात्र-छात्राएं चहकते नजर नहीं आए। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र उम्मीद से ज्यादा कठिन था। गत वर्ष जो प्रश्न पांच अंक का था, वह इस बार तीन अंक में पूछ लिया गया।
विज्ञापन

कुछ प्रश्नों में अधिक लिखने के चलते समय निकल गया। परीक्षार्थियों ने बताया कि कुछ प्रश्न विषय से अलग भी पूछे गए। प्रश्न पत्र को देखकर छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षकों ने भी कठिन माना है। सीबीएसई के जिला समन्वयक राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि पंजीकृत 1651 छात्र-छात्राओं में 1626 ही उपस्थित रहे। 25 छात्र परीक्षा से गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
-----

प्रश्नपत्र काफी ज्यादा कठिन था। दो प्रश्न विषय से बाहर के आए थे। प्रश्न पत्र में अधिकतर छात्र-छात्राएं परेशान रहे हैं। विषय से बाहर के प्रश्न को नहीं देना चाहिए था।

-हर्षित
-------

गत वर्ष की तुलना में काफी अधिक मुश्किल प्रश्नपत्र बनाया गया। इसे हल करने में छात्र-छात्राएं परेशान हो गए हैं।
-निमिशा

--------

परीक्षा तो दे दी है। कुछ प्रश्न कठिन थे, लेकिन उन्हें भी लिख दिया है। इस परीक्षा में पहली बार इतना मुश्किल प्रश्न पत्र आया है।
-समीक्षा
-----

एक प्रश्न बहुत ही ज्यादा कठिन था। सीधे प्रश्न पूछने के बजाय घुमाकर पूछे गए। इससे समझने में दिक्कत हुई है, फिर भी प्रश्नपत्र हल कर दिया है।
-सुभानी

अंटा चौराहा स्थित एक स्कूल से सीबीएसई की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र छात्राएं। संवाद

अंटा चौराहा स्थित एक स्कूल से सीबीएसई की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र छात्राएं। संवाद- फोटो : mathura

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed